सुबह-सुबह CM नीतीश की ललन सिंह से बंद कमरे में बैठक, PM मोदी के दौरे के एक दिन बाद ये अहम मुलाकात
Nitish Kumar Met Lalan Singh: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के निजी आवास पर जाकर बंद कमरे में करीब 10 मिनट तक बातचीत की।
हालांकि दोनों नेताओं ने मीडिया में इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी चुनाव की रणनीति और बीजेपी-जदयू समीकरणों के मद्देनजर महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

इन मुद्दो पर हुई चर्चा
firstbihar.com के मुताबिक शनिवार (23 अगस्त) को सुबह-सुबह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के निजी आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लगभग 15 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में केवल व्यक्तिगत मुद्दों तक सीमित नहीं रही, बल्कि राज्य और संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।
इस मुलाकात में पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी चुनाव में स्थिति और राज्य में पार्टी की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नीतीश कुमार और ललन सिंह की अचानक हुई यह बैठक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है और इसे चुनावी तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
मुलाकात बनी चर्चा का विषय
कल यानी शुक्रवार (22 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गया में हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा, सिमरिया में गंगा नदी पर पुल का उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी साथ थे।
पीएम मोदी के दौरे के केवल एक दिन बाद, केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के निजी आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें Bihar Chunav से पहले दल-बदल का मौसम भी शुरू, PM Modi की गयाजी रैली में नजर आए 2 RJD विधायक
Bihar Elections 2025 में सिर्फ दो महीने बाकी
बिहार विधानसभा चुनाव अब महज दो महीने दूर है और राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख दल अपनी चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी नेताओं से बैठकें इस चुनावी तैयारी का हिस्सा मानी जा रही हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीते दिनों हुई नीतीश कुमार और ललन सिंह की बंद कमरे में बैठक इस चुनाव में जदयू की रणनीति और पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर अहम संकेत देती है। बिहार में चुनावी माहौल पहले से ही गरम है और अगले दो महीनों में सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सभी प्रमुख दल चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रिय अभियान चलाएंगे, जिसमें रैलियों, सभाओं और रणनीतिक बैठकों का महत्व बढ़ जाएगा।
ये भी पढ़ें Bihar: 'बैलवा बेलगाम घूम रहा है', बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर क्यों भड़के तेजप्रताप यादव?












Click it and Unblock the Notifications