Bihar Chunav से पहले दल-बदल का मौसम भी शुरू, PM Modi की गयाजी रैली में नजर आए 2 RJD विधायक
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ ही सप्ताह का वक्त बचा है और राजनीतिक दलों के प्रचार अभियान के साथ ही टिकट पाने के लिए कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। कुछ नेताओं के टिकट कटना तय है और चुनाव लड़ने के लिए अब वो दूसरे दलों के साथ हाथ मिलाने की कोशिश में जुट गए हैं। इसका नजारा पीएम नरेंद्र मोदी की गयाजी रैली में भी नजर आया, जहां आरजेडी के दो विधायक मंच पर पीएम के साथ दिखे। नवादा से राजद विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर को गयाजी में एनडीए के कार्यक्रम में देखा गया है।
विभा देवी और प्रकाश वीर पिछले एक महीने से पार्टी की गतिविधियों से दूर हैं। बताया जा रहा है कि वोट अधिकार यात्रा में कुछ स्थानीय लोगों ने तेजस्वी यादव से विधायक विभा देवी की शिकायत भी की है। इस बात की पूरी आशंका है कि इस बार इन दोनों का टिकट कट सकता है। इसलिए दोनों ने अपने लिए विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं।

Bihar Chunav में कई विधायकों के टिकट कटने का अनुमान
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार विपक्षी इंडिया गठबंधन के खेमे के विधायकों के टिकट ही नहीं कटेंगे, एनडीए में भी कई सीट पर उलटफेर दिख सकते हैं। ठाकुरगंज से पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने फिर से जेडीयू का दामन थाम लिया है। जेडीयू और बीजेपी के कई विधायकों के टिकट कट सकते हैं। कुछ नए चेहरों को टिकट मिलेगा और कुछ दूसरी पार्टियों से आने वाले नेताओं को भी मौका मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी 20 से 30 फीसदी अपने विधायकों का टिकट काट सकती है।
यह भी पढ़ें: PM Modi के गयाजी दौरे पर लालू यादव का तंज, 'नीतीश और जेडीयू का पिंडदान करने आए हैं'
विभा देवी और प्रकाश वीर का जाना RJD के लिए झटका?
विभा देवी और प्रकाश वीर के पीएम मोदी की रैली में शामिल होने पर आरजेडी ने कहा है, 'दोनों विधायक पार्टी की गतिविधियों से दूर हैं और अब अपने विवेक के मुताबिक फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है।' विभा रानी की बात करें, तो उनके पति राजबल्लभ यादव राजद के बड़े नेता माने जाते थे। रेप के एक मामले में दोषी करार दिए जाने की वजह से उनकी पत्नी विभा देवी ने राजनीति में कदम रखा। हालांकि, प्रकाश वीर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही आरजेडी से जुड़े रहे हैं। अब उनके पार्टी छोड़ने का असर नवादा क्षेत्र में दिख सकता है।
यह भी पढ़ें: 'कोई बेल पर है, कोई रेल के खेल में कोर्ट के चक्कर लगा रहा', गयाजी में क्या-क्या बोले PM मोदी, पढ़ें बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications