PM Kisan: आज आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, अकाउंट में पैसे आए या नहीं, कैसे करें चेक?
PM-Kisan सम्मान निधि योजना से जुड़ी 21वीं किस्त को लेकर देश के करोड़ों किसानों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। महीनों से इंतजार कर रहे किसानों के लिए केंद्र सरकार ने अब बड़ा अपडेट दिया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पुष्टि की है कि 21वीं किस्त आज, 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुधवार को इस प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी गई है।
हालांकि राहत के साथ चिंता भी है, क्योंकि इस बार कई किसान ऐसे हैं जिनकी किस्त जरूरी कागजों की कमी, अधूरी e-KYC या आधार लिंकिंग में गलती की वजह से अटक सकती है। वहीं कुछ राज्यों को किस्त पहले ही दी जा चुकी है, जिससे उन्हें इस तारीख पर राशि नहीं मिलेगी। ऐसे में हर किसान के लिए यह समझना जरूरी है कि क्या उनका नाम लाभार्थियों की सूची में है और क्या उनका स्टेटस क्लियर है।

किन किसानों को 21वीं किस्त नहीं मिलेगी?
1. ये 4 राज्य रहेंगे बाहर
इन राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त पहले ही दे दी गई है, इसलिए 19 नवंबर को पैसा नहीं आएगा:
- पंजाब
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू और कश्मीर
- उत्तराखंड
ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: एक दिन का इंतजार और आ जाएंगे पीएम किसान के पैसे, किन लोगों को नहीं मिलेंगे 2000?
2. जिनकी e-KYC बाकी है
योजना में e-KYC अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है, उनकी किस्त रुक सकती है।
3. बैंक खाता आधार से लिंक न होने पर
जो बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, उनमें पैसा ट्रांसफर नहीं होगा।
4. गलत जानकारी वाले किसान
अगर किसान के दस्तावेज या नाम आधार रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते, तो भुगतान होल्ड हो जाएगा।
डिजिटल नियम क्यों सख्त हुए?
सरकार चाहती है कि पैसा सही लाभार्थी तक पहुंचे। इसलिए कई डिजिटल सिस्टम लागू किए गए हैं:
- ऑनलाइन शिकायत निवारण
- आधार आधारित पहचान
- फेस ऑथेंटिकेशन
- राज्य स्तर पर रिकॉर्ड जांच
PM-Kisan के लिए कौन पात्र है?
- किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए
- भूमि रिकॉर्ड योजना पोर्टल पर दर्ज होना चाहिए
- बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है
- केवल भूमि स्वामी किसान ही पात्र हैं
ऐसे चेक करें Beneficiary Status
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Beneficiary Status पर क्लिक करें
- आधार नंबर या बैंक खाता नंबर डालें
- Get Data पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर पता चल जाएगा कि किस्त मिलेगी या नहीं
किस्त अटक जाए तो क्या करें?
- तुरंत e-KYC पूरी करें
- बैंक में जाकर आधार लिंक कराएं
- दस्तावेज और नाम की गलतियां सुधारें
- जरूरत हो तो CSC केंद्र या कृषि विभाग में शिकायत दर्ज कराएं
PM-Kisan योजना क्या है?
- यह केंद्र सरकार की योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी।
- इसके तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं।
- यह राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
- अब तक 11 करोड से ज्यादा किसानों को 20 किस्तों के जरिये 3.70 लाख करोड रुपये से अधिक दिए जा चुके हैं।
पिछली 20वीं किस्त में कितना पैसा मिला?
20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी हुई थी। इस दौरान 9.7 करोड किसानों के खातों में 20,500 करोड रुपये भेजे गए थे।
ये भी पढ़ें: PM Kisan eKYC: 21वीं किस्त को लेकर बड़ा एलान, बिना KYC नहीं मिलेंगे पैसे, कैसे करें घर बैठे अपडेट?












Click it and Unblock the Notifications