Sports Quota से के ज़रिए खिलाड़ियों को मिल रही नौकरी, जानिए क्या हैं नियम और शर्तें?

Sports Quota Job News: बचपन से एक कहावत सुनते आ रहे हैं कि, 'खेलोगो-कूदोगो बनोगे ख़राब, पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब'। यह कहावत आज के ज़माने में सटीक बैठती हुई नज़र नहीं आ रही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि अक्सर यह ख़बर देखने को मिल रही है, कि हायर डिग्री लेने के बाद युवा रोजगार के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

बिहार में युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहा है, शिक्षक अभ्यर्थी सरकार से अपने हक़ के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। रोज़गार के लिए अफ़रा-तफ़री के माहौल के बीच खिलाड़ियों के लिए नौकरी के अवसर हैं। कैसे नौकरी मिलेगी, क्या नियम और शर्तें हैं, चलिए जानते हैं।

Players are getting jobs through Sports Quota

स्पोर्ट्स कोटा के ज़रिए नौकरी के लिए सबसे पहली शर्त है, कि खिलाड़ी ने राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर कोई मेडल जीता है। ग़ौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार अपने देश के वैसे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देती है, जिन्होंने राष्ट्रीय या फिर अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर किसी मेडल पर क़ब्ज़ा जमाया है।

आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को DSP और सीनियर डिप्टी कलेक्टर तक के पोस्ट पर बहाली की जाती है। विजय कुमार पंडित (खेल पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण) ने कहा कि पहले के मुक़ाबले युवा खेल में ज़्यादा रुचि दिखा रहे हैं।

खेल के ज़रिए युवा अपने भविष्य को संवार सकते हैं, रेलवे और भारत पेट्रोलियम जैसे कई विभागों में हाल ही में चार युवतियों को अच्छे ओहदे पर नौकरी मिली है। भारतीय पेट्रोलियम में काजल कुमारी को नौकरी दी गई है। वहीं रेलवे में अंशा कुमारी और रश्मि कुमारी को नौकरी मिली है।

BMT में वंदना कुमारी को नौकरी मिली है, ग़ौरतलब है कि सभी लड़कियां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कैरम, फुटबॉल और दूसरे खेलों में अपने नाम मेडल पर क़ब्ज़ा जमा चुकी हैं। विजय कुमार पंडित की मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को सीनियर डिप्टी कलेक्टर या फिर डीएसपी पद पर बहाल किया जाता है।

स्पोर्ट्स कोटा के तहत इन खिलाड़ियों की 5400 पर बहाली होती है। इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 4600 से 4200 (A और B ग्रेड पे) पर सरकारी सेवा करने का मौक़ा दिया जाता है। आपको बता दें कि BPSC के तहत निकलने वाली नौकरी में 5400 ग्रेड पे पर 10 फीसद कोटा खिलाड़ियों के लिए रिजर्व रहता है। इसके साथ ही सिपाही और दारोगा की भर्ती परीक्षा में 1 फीसद सीट खिलाड़ियों के लिए रिज़र्व होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+