Bihar Weather News Today: बारिश की आस में लोग, सता ही भीषण गर्मी, पढ़िए आज का मौसम समाचार

Bihar Weather News Update: बिहार में लोग बारिश की आस में हैं, भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। बिहार में मॉनसून कमज़ोर पड़ने की सबसे बड़ी वजह 12 जुलाई से ही ट्रफ लाइन बिहार से बाहर है। अगले दो दिनों तक बारिश होने के आसार नहीं है। 16 दिनों से ड्राइ स्पेल की मार प्रदेश के ज्यादातर ज़िलों के लोग झेल रहे हैं।

बिहार न सिर्फ बारिश नहीं होने की वजह से लोग परेशान हैं, बल्कि उमस भरी गर्मी की भी वजह से भी हाल बेहाल है। रविवार को पटना में अहले सुबह तो बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर के वक्त धूप की वजह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। शाम में करीब 4.30 बजे पटना के कई हिस्सों में वर्षा हुई।

people are expecting rain scorching heat is still haunting read today weather news bihar in hindi

रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 34. 5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज की गई। सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मूसलाधार बारिश के लिए दो दिनों तक इंतज़ार करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार बिहार में मानसून ज़्यादा एक्टिव नहीं रहा है। मानसून का प्रभाव कम होने की वजह से 33 फीसदी कम बारिश इस साल दर्ज की गई है। मौसम की बेरूखी से किसान परेशान हैं, उनका कहना है कि अगर वर्षा नहीं होगी तो हम लोगों को काफी नुकसान हो जाएगा।

खेती करने के लिए यही उचित समय है, पिछले 1 सप्ताह से सुबह में बादल छाते हैं। सुबह के 8 बजते-बजते तेज़ धूप होने लग जाती है। इसके बाद उमस भरी गर्मी होने लगती है। इस वजह से लोग दिन में खेतों में काम भी नहीं कर पा रहे हैं। खेती प्रभावित होने की वजह से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। हम लोगों की परेशानी बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+