पटनाः जायदाद के लिए महिला ने चाची और चचेरे भाई को जिंदा जला दिया, लोगों ने पकड़कर पीटा
पटना। बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के कनपुरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके 11 वर्षीय बच्चे को मौत के घाट उतार कर उसके घर के कमरे में ही जला दिया। वारदात को अंजाम देने का आरोप मृतक महिला की भतीजी पर लगा है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित भतीजी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नौबतपुर पुलिस और फुलवारी शरीफ एएसपी मनीष कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और आरोपित भतीजी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला शांति देवी की उम्र 70 साल की थी। उनका कोई भी अपना संतान नहीं था। इसके चलते उन्होंने एक बच्चे को गोद ले रखा था और अपने हिस्सा का जायदाद उसके नाम करने वाली थीं। 11 वर्षीय बच्चे का उन्होंने सगाई भी करा दिया था, जो उनके पटीदारों को बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था।
संपत्ति के विवाद को लेकर ही महिला और उसके 11 वर्षीय बच्चे की हत्या करने के बाद उसके ही घर में उसे जला दिया गया। सुबह धुआं देखकर लोग जब महिला के घर पहुंचे तो देखा कि महिला और उसके बच्चे को जलाया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी भतीजी को पकड़कर पिटाई करने लगे। फुलवारीशरीफ एएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला और उसके बच्चे की हत्या कर दी गई है और जलाया भी गया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक 11 वर्षीय गोद लिए हुए बेटे का महिला ने छेंका (सगाई) किया था, जिसकी वजह से गोतिया के रिश्तेदार आक्रोशित थे। महिला बच्चे को पूरी जायदाद भी देने जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की भतीजियां इसे बर्दाश्त नहीं कर सकीं और महिला समेत बच्चे की भी हत्या कर दी साथ ही घर में रखा सारा पैसा और जेवर भी लूट लिए। माधुरी देवी ने मां बेटे को घर में बंद कर किरासन तेल छिड़ककर आग लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications