पटनाः महिला ने पूर्व विधायक और IAS पर लगाया गैंगरेप का आरोप, बार-बार करते रहे दुष्कर्म

पटना। बिहार में अफसरशाही से पीड़ित एक महिला ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही महिला ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से भी मदद की मांग की है। महिला ने राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव और राज्य सरकार के एक अफसर संजीव हंस पर रेप करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने कई दिनों तक रेप किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।

patna woman alleged that ias officer and rjd former mla did gangrape with her

इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। इन पर कार्रवाई के लिए इससे दुड़े दस्तावेज सरकार के पास भी भेजा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थाने में भी जब महिला की सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट में केस दर्ज कराना पड़ा। महिला ने कहा कि हमारे बच्चे का डीएनए टेस्ट करा लिया जाए। मामला स्पष्ट हो जाएगा।

पीड़िता बीते गुरुवार की रात को तेज प्रताप यादव के पास पहुंची। उसने बताया कि दानापुर कोर्ट में दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है और अब हम पर दबाव बनाया जा रहा है। मेरी हत्या हो सकती है। अगर ऐसा कुछ हुआ तो इसको जिम्मेदार दोनों आरोपित होंगे।

पीड़िता ने बताया कि एक काम के सिलसिले में तब के विधायक से मिली थी। तब फरवरी साल 2016 में तत्कालीन राजद विधायक ने पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा मोहल्ले में अपने आवास पर बुलाया और प्रलोभन दिया था कि राज्य महिला आयोग का सदस्य बनवा देंगे। इस झांसे में वह आ गई और अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां उसने बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया।

इसके अलावा पीड़िता ने बताया कि जब थाने में मामला दर्ज कराने जाने लगी तो पूर्व विधायक ने सिंदूर मंगवाया और मांग भरते हुए कहा कि आज से तुम मेरी पत्नी हो, मैं जल्द अपनी पत्नी से तलाक ले लूंगा और तुमसे शादी कर लूंगा। इस तरह से झांसे में लेकर पूर्व विधायक ने दिल्ली के एक इंस्टीच्यूट में मेरा दाखिला दिला दिया और वहां शिफ्ट करवा दिया। इसके बाद एक दिन फोन कर पुणे के एक होटल में बुलाया। कहा कि मैंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया है और अब वे पुणे में रहेंगे, ताकि कोर्ट मैरेज कर सके।

महिला ने बताया कि उसके साथ फिर धोखा हुआ। पुणे के होटल में जब वह पहुंची तो वहां पहले से कमरे में बिहार कैडर के एक IAS अधिकारी भी थे। होटल के कमरे में ही खाने के दौरान IAS अधिकारी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया और दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया। पूर्व विधायक ने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दोनों दिल्ली के विभिन्न होटलों में बुलाते रहे और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर घिनौनी हरकत करते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+