पटनाः दो दिन तक बच्चियों को टेलर ने दुकान में बना रखा था बंधक, बाहर भेजने की थी तैयारी

पटना। बिहार में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है, जहां चांदमारी रोड नंबर 8 में टेलर की दुकान चलाने वाले ने दो लड़कियों को दुकान में बंधक बना लिया था। टेलर जाफर ने दोनों बच्चियों का हाथ-पैरा बांध दिया और शोर मचाने पर दोनों बच्चियों की एक साथ पिटाई भी की। दोनों बच्चियों को बार-बार ठंडे पानी से नहला भी रहा था। हालांकि बच्चियों ने बताया कि आरोपित जाफर ने कोई गलत काम नहीं किया बस कहीं बाहर भेजने की बात कह रहा था। कंकड़बाग की रहने वाली दोनों सहेली पिछले दो दिनों से लापता थीं।

patna tailor master hostages two minor girls in shop

उनके परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मंगलवार की रात किसी ने परिजनों को बताया कि चांदमारी रोड नंबर आठ के पास दोनों को सोमवार को देखा गया है। उसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने जब जाफर की दुकान का शटर खोला तो दोनों वहीं मिलीं। दोनों बच्चियों के हाथ-पांव बंधे हुए थे। आरोपित टेलर जफर भी वहीं मौजूद था। ठंड के चलते एक बच्ची की हालत खराब है, उसे बार-बार उल्टी हो रही है। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग जलाकर उसे ठीक करने की कोशिश की।

बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बच्चियों को पीएमसीएच ले गई। पुलिस आरोपित जाफर से पूछताछ करने में जुटी है। नाबालिग लड़की ने बताया कि दोनों सामान खरीदने के लिए चांदमारी रोड आई थीं। इसी दौरान टेलर ने आवाज देकर बुलाया और कहा कि जरूरी काम है। दोनों उसके पास गईं तो उसके बाद उसने शटर बंद कर दिया। बीच-बीच में टेलर बाहर निकलता पर शटर को बाहर से बंद कर देता था।

हम दोनों का हाथ-पांव बंधा था। कंकड़बाग थाना के प्रभारी थानेदारी सुमन कुमार ने कहा कि दोनों में से किसी बच्ची के साथ गलत काम नहीं हुआ है। दोनों का हाथ-पांव बांधकर जफर बंधक बनाया हुआ था और ठंडे पानी से नहलाने से एक बच्ची की तबीयत खराब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+