नीतीश सरकार में गन्ना मंत्री की पत्नी की कोरोना के चलते हुई मौत, एम्स में चल रहा था इलाज

पटना। बिहार में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक लोग भी तेजी से इसके चपेट में आ रहे हैं। वहीं एम्स में बिहार सरकार में गन्ना मंत्री खुर्शीद अहमद उर्फ फिरोज आलम की 55 वर्षीय पत्नी बैबुन निशा की गुरुवार की दोपहर को मौत हो गयी। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद 18 अगस्त को उन्हें पटना एम्स में भर्ती किया गया था। वह एक सप्ताह से वेंटिलेटर पर थीं। वहीं इस दौरान प्लाज्मा भी चढ़ाया गया, लेकिन स्थिति काफी नाजुक रहने की वजह से गुरुवार को मौत हो गई।

patna sugarcane minister khurshid ahmad wife died due to coronavirus

गन्ना मंत्री खुर्शीद अहमद की पत्नी को शुगर, थाइरायड व बीपी की भी शिकायत थी। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम की कोरोना से संक्रिमत पत्नी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि इस कठिन घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।

गुरुवार को पटना में 270 नए कोरोना के मामले मिले हैं। इस प्रकार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 21 हजार 600 हो गई। वहीं 19 हजार 44 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कुल 2468 सक्रिया मामले हैं। पटना का रिकवरी रेट 88 प्रतिशत हो गया है। वहीं अब तक जिले में कोरोना से 88 लोगों की मौत हो चुकी है।

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल(पीएमसीएच) में हुई जांच में 40 नए लोग संक्रमित मिले हैं। यहां आरटीपीसीआर से 397 लोगों की जांच की गई। जिसमें 34 लोग संक्रमित पाये गए। इनमें नौ सुपौल, 12 औरंगाबाद, आठ शेखपुरा और पांच पीएमसीएच में भर्ती मरीज शामिल हैं। एंटीजन किट से 136 लोगों की जांच की गई। जिसमें से छह नए लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें पटना के गौरीचक, बिक्रम और बख्तियारपुर के लोग शामिल हैं।

प्राचार्य डॉ.विद्यापति चौधरी ने बताया कि गुरुवार को पटना से एक समेत पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अस्पताल के कोविड वार्ड में 41 मरीज भर्ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+