Patna में चौकीदार-दफादार का हल्ला बोल, आश्रितों की बहाली को लेकर डाकबंगला चौराहा जाम

Patna Protest: राजधानी पटना में मंगलवार, 16 सितंबर को चौकीदार और दफादारों ने अपने आश्रितों की बहाली की मांग को लेकर ज़ोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी गांधी मैदान थाना क्षेत्र के जेपी गोलंबर से नारेबाजी करते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। चौकीदार-दफादार संघ के बैनर तले जुटे सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी डाकबंगला चौराहा पर डटे रहे।

patna-protest-chowkidar-dafadar-rally

प्रोटेस्ट कर रहे लोगो ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी मांग को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक सरकार उनकी बात नहीं मानती, आंदोलन जारी रहेगा।

Chowkidar Dafadar Rally: क्या है मांग?

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब चौकीदार और दफादार ड्यूटी के दौरान शहीद हो जाते हैं या उनकी मृत्यु हो जाती है, तो उनके आश्रितों को नौकरी दी जानी चाहिए। एक प्रदर्शनकारी ने ANI से बातचीत में कहा- "हमारी मांग बहुत साधारण है। जब चौकीदार जान जोखिम में डालकर पुलिस को सूचना देता है और अपनी ड्यूटी निभाता है, तो उसकी मौत के बाद उसके परिवार को सहारा क्यों न मिले?"।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने डाकबंगला चौराहा पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई थी, ताकि प्रदर्शनकारी आगे न बढ़ सकें। लेकिन भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मुख्य चौराहे तक पहुंच गई। फिलहाल, पुलिस ने किसी भी तरह की स्थिति को नियंत्रण से बाहर न होने देने के लिए सख्त निगरानी रखी है।

सरकार पर अनदेखी का आरोप

चौकीदार-दफादार संघ का कहना है कि वे कई सालों से आश्रितों की बहाली को लेकर आवाज़ उठा रहे हैं। लेकिन सरकार अब तक उनकी समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

पटना के डाकबंगला चौराहा पर हुए इस विरोध ने यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित किया। चौराहे पर घंटों जाम की स्थिति रही। आम लोग और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की चुप्पी अब बर्दाश्त से बाहर है और उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+