गिरफ्तारी के बाद जमानत पर बाहर निकल कर फरार चल रहे रवि गोप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी
पटना। बिहार में 50 हजार के ईनामी बदमाश रवि गोप की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एक बार फिर जुट गई है। रवि को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उसके घर से लेकर कई संबंधित अड्डों पर छापेमारी की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। बता दें कि बदमाश रवि गोप जमानत पर जेल से बाहर है। दानापुर में दर्ज हत्या के लिए अपहरण मामले में फरार चल रहा है। बाकी दीघा के तीन मामलों में वह जमानत पर बाहर है।

बिहार पुलिस की नजर रवि की प्रेमिका पर है, जिससे वह अथमलगोला में 6 दिसंबर की रात को शादी करने जा रहा था। इसस पहले ही पुलिस और एसटीएफ की टीम ने उसे मंडप के बीच से उठा लिया फिर उसे पटना लेकर आई। बदमाश रवि गोप मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता है, जिसके चलते उसके लोकेशन को ट्रेस कर पाना बड़ा मुश्किल हो रहा है।
दीघा थाना में दर्ज रंगदारी व धमकी के मामले में रवि गोप फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे इसी मामले में 6 दिसंबर को गिरफ्तार कर 7 दिसंबर को जेल भेज दिया। इसके बाद 8 दिसंबर को उसके वकील ने जमानत के लिये याचिका दायर की। फिर उसे 8 दिसंबर को बेल मिल गई और उसी दिन शाम को ही कोर्ट से रिलिजिंग ऑर्डर फुलवारी जेल पहुंचा और जेल प्रशासन ने उसे 9 दिसंबर की सुबह छोड़ दिया।
इसी दौरान जब तक पुलिस दानापुर थाना में फरार चल रहे मामले में प्रोडक्शन वारंट ले पाती तब तक वह जेल से निकल चुका था। बता दें कि इसी मामले को लेकर बिहार पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि रवि गोप के जमानत मिल जाने पर कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications