भूखा से तड़पता सड़क पर पड़ा मिला बुजुर्ग, सामने आई रुला देने वाली कहानी
पटना। सरकार के द्वारा लाख दावे किए जाने के बाद भी बिहार के स्वास्थ्य विभाग के सरकारी अस्पताल सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिहार के जमुई जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहां एक बुजुर्ग पिछले तीन-चार दिनों से अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर पड़ा हुआ था। उसे न तो कोई डॉक्टर देख रहे थे और ना ही कोई स्वीपर। इसी बीच उस बुजुर्ग पर वहां से गुजर रहे एक समाजसेवी की नजर पड़ी और उन्होंने मीडिया को फोन कर अस्पताल की करतूत बताई जिसके बाद अस्पताल प्रशासन से सवाल जवाब पूछने पर उन्होंने कहा कि अब तक हमें इस बात की जानकारी नहीं थी । अस्पताल के बाहर बुजुर्ग के गिरे रहने के बावजूद अस्पताल कर्मी के द्वारा नहीं ध्यान दिए जाने को लेकर सिविल सर्जन ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के जमुई जिले के सदर अस्पताल का है जहां तीन चार दिन से एक बुजुर्ग अस्पताल के सामने लेटा हुआ था पर किसी ने भी यह जानने की कोशिश नहीं की कि उसकी समस्या क्या है। जब इस बात की जानकारी मीडिया तक पहुंची तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल में इलाज करा रहे कुछ लोगों ने कहा कि इसे तीन-चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराने कुछ लोग आए थे और अस्पताल में भर्ती करा कर चले गए जिसके बाद उसका कुछ देर तक इलाज भी हुआ था लेकिन, यहां से निकलकर जमीन पर कैसे पहुंच गया पता नहीं। तीन 4 दिन से बीमार बुजुर्ग अस्पताल के चारों तरफ घूम घूम कर इलाज करा रहे मरीज से खाना मांग कर खाता था और डॉक्टर के इंतजार में अस्पताल के बाहर पड़ा रहता था। कई बार इसको लेकर अस्पताल में काम कर रहे हैं वार्डबॉय को ही बोला गया पर सभी यही कहते थे कि वह लावारिस है और उसका कुछ अता-पता नहीं है।
वहीं जब इस मामले में सिविल सर्जन से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि हमें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। आपके माध्यम से इस बात की जानकारी हुई है। अब बुजुर्ग को पूरी तरह इलाज किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications