Bihar: शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में पूर्व IPS ने BPSC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- PIL दायर करेंगे

BPSC Paper Leak: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पक्ष विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास ने TRE 3.0 पेपर लीक मामले में हैरान करने वाला दावा किया है।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने कहा कि पेपर लीक मामले में बिहार लोक सेवा आयोग थेथरई कर रहा है। पेपर लीक से जुड़े मुद्दे पर ईओयू द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें बहुत ही महत्वपूर्ण तथ्य दिए गए हैं।

Patna News Former IPS serious allegations on BPSC in teacher recruitment paper leak case Bihar

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 15 मार्च को हुई परीक्षा का 14 मार्च को ही प्रश्न आउट हो गया था। प्रश्न पत्र पेन ड्राइव में मिल रहा था। वहीं अमिताभ दास ने हैरान करने वाला दावा करते हुए कहा कि हर अभ्यर्थियों से 10 लाख से 12 लाख रुपए भी लिए गए थे।

ईओयू ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। इन सभी बातों का ज़िक्र भी है। इसके बावजूद आयोग का कहना है कि ठोस सबूत चाहिए। इसकी मांग कर के आयोग ने ख़ुद अपनी किरकिरी करवा ली है।

सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं, कि इस मामले में जो 270 लोग जेल गए वह क्या तरल सबूत हैं। अमिताभ दास ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार की इस हरकत से काफी निराशा हुई है।

अमिताभ दास ने हैरतअंगेज़ दावा करते हुए कहा कि बिहार सरकार के एक मंत्री पेपर लीक के सबसे बड़े मास्टरमाइंड हैं। ज़ाहिर सी बात है, इस वजह से बीपीएससी पर दबाव है। हम इस मामले को छोड़ने वाले नहीं है, मेरी वकील से बात हो गई है। इस मामले पर हाईकोर्ट में होली से पहले पीआईएल दायर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+