Bihar: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर से चूक, मॉर्निंग वॉक के दौरान पीछा करने लगा बाइक चालक
Nitish Kumar Security Lapse: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर से बड़ी चूक हो गई है। दरअसल, मॉर्निंग वॉक के दौरान एक लहेरिया कट बाइक चालक उनके आगे-पीछे घूमने लगा। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। संदिग्ध से पूछताछ हो रही है।
जानें क्या है मामला (Nitish Kumar Security)
मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री आवास से 7 सर्कुलर रोड की तरफ जा रहे थे। वह सड़क के साइड में बने फुटपाथ से जा रहे थे। तभी एक लहेरिया कट बाइक सवार उनके पीछे आ गया। सुरक्षा कर्मियों ने जैसे ही संदिग्ध बाइक सवार को देखा तो उसे दबोचकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद SSG कमांडेंट और SSP की मीटिंग सीएम आवास पर बुलाई गई है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार को तेजी से अपनी ओर आते देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जंप लगाकर फुटपाथ पर चढ़ना पड़ा। बाइक सवार थोड़ी रफ्तार में दिख रहा था। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाइक चालक को हिरासत में ले लिया।
इससे पहले भी हो चुकी है सुरक्षा में चूक
बता दें कि कुछ समय पहले भी नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई थी। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी सभा में तीन बाइक सवार घुस गए थे जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया था। हालांकि, अधिकारियों ने तुरंत तीनों को हिरासत में ले लिया था












Click it and Unblock the Notifications