Patna News: BJP के झंडे वाली गाड़ी ने कुचला कानून का भरोसा, अटल पथ पर महिला कांस्टेबल की मौत

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। विभिन्न दलों के नेता एक दूसरे को घेरने का छोटा सा भी मौक़ा नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं अब राजधानी पटना में हुई घटना से भाजपा घिरती हुई नज़र आ रही है।

अटल पथ पर बुधवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वाहन चेकिंग के दौरान BJP का झंडा लगी एक कार ने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों की मानें तो पुलिस वाहन जांच कर रही थी।

Patna News

इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने चेकिंग से बचने की कोशिश की, और कई पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला कांस्टेबल की जान चली गई। हैरानी की बात यह रही कि जिस गाड़ी से यह टक्कर हुई, उस पर भाजपा का झंडा लगा था।

एसएसपी अवकाश कुमार ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि "कोई भी हो, कानून से ऊपर नहीं है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।" पुलिस विभाग ने मृतक महिला कांस्टेबल के परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि यह घटना केवल एक हादसा नहीं है, बल्कि कई सवाल खड़े करती है, क्या राजनीतिक संरक्षण में बेलगाम होते जा रहे वाहनचालक?, क्या पुलिस की जान अब वर्दी में भी सुरक्षित नहीं रही? क्या BJP का झंडा अब 'सुरक्षा कवच' बन गया है? अटल पथ, जहां पहले भी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, एक बार फिर चर्चा में है।

इस मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए, क्योंकि अब पुलिस का भी खौफ बदमाशों में नहीं रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+