Bihar News: पटना में बच्चों के Open Heart Surgery की शुरुआत, IGIMS में सफल रहा बच्ची का ऑपरेशन
IGIMS Open Heart Surgery News: बिहार की राजधानी पटना में पहली बार छोटे बच्चों के लिए ओपन हर्ट सर्जरी की शुरुआत की गई है। IGIMS के कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर (CTVS) विभाग में मासूम बच्ची की ओपन हार्ट सर्जरी कामयाब हुई है, बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य बताई जा रही है।
भोजपुर जिला के रहने वाले किसान के 10 महीने की बच्ची की सर्जरी सफल होने के बाद परिवार में खुशी की लहर है। मासूम बच्ची के दिल में छेद होने की वजह से उसकी तबीयत हमेशा खराब रहती थी। सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

बच्ची सांस लेने में लगातार तकलीफ हो रही थी, सर्दी, खांसी और बुखार से भी हाल खराब था। बच्ची के पिता इलाज के लिए उसे IGIMS ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची के दिल में छेद होने की बात कही, इसके बाद CTVS) विभाग के अध्यक्ष डॉ शील अवनीश की निगरानी में उनकी टीम ने बच्ची की ओपन हर्ट सर्जरी की, जो कि कामयाब रही।
डॉ मनीष मंडल (उपनिदेशक,इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) ने बताया कि असपताल में पहली बार एक साल से कम उम्र के बच्ची की ओपन हर्ट सर्जरी हुई। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अनुदान योजना के ज़रिए बच्ची की सर्जरी हुई। उन्होंने बताया कि IGIMS सिर्फ सवा से डेढ़ लाख रुपये में बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी हो रही है।
डॉ मनीष मंडल ने बताया कि इसी सर्जरी को प्राइवेट अस्पतालों में कराने पर साढ़े तीन लाख से पांच लाख रुपये तक का खर्च हो जाता है। बड़े लोगो के मुकाबले छोटे बच्चों की सर्जरी बहुत महंगी होती है, क्योंकि बच्चों की सर्जरी में पांच घंटे या फिर उससे भी ज़्यादा वक्त लगता है।












Click it and Unblock the Notifications