Patna News: पदभार संभालते ही एक्शन मोड में पटना डीएम IAS Dr. Thiyagarajan SM, किया औचक निरीक्षण

Patna DM IAS Dr. Thiyagarajan SM News: पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय प्रबंधन को बेहतर देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम को और भी सुदृढ़ करने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया।

जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण: जिलाधिकारी ने नियंत्रण कक्ष के सभी कमरों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), पटना राजेश रौशन ने जिलाधिकारी को जिला नियंत्रण कक्ष के कार्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना, संसाधनों की उपलब्धता और आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Patna DM IAS Dr Thiyagarajan SM News

राजेश रौशन ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत है और यहां चार पालियों में दंडाधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। इसका दूरभाष नंबर 0612-2219810/2219234 है। स्वीकृत संख्या 11 के मुकाबले नियंत्रण कक्ष में 7 कर्मचारी कार्यरत हैं, साथ ही 6 होमगार्ड जवान और 4 कंप्यूटर ऑपरेटर भी यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नगर दंडाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर: अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) ने आगे बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 4 लैंडलाइन फोन चालू हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संदेशों को तेजी से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है और कार्रवाई का फॉलोअप भी किया जाता है। प्रत्येक दिन की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासनिक और पुलिस विभाग को भेजी जाती है।

जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के प्रबंधन को बेहतर पाया। उन्होंने कहा कि यह भवन पुराना है, इसलिए इसके उचित रखरखाव और मरम्मत के लिए बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिला नजारत उप समाहर्ता को नियंत्रण कक्ष में आवश्यकतानुसार उपकरण और कंप्यूटर आदि खरीदने के लिए भी कहा।

डॉ. त्यागराजन ने अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को पुराने दस्तावेजों की नियमानुसार नीलामी करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा, "अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को आईसीसीसी के साथ समन्वय कर सीसीटीवी मॉनिटरिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने का निदेश दिया गया है।" उन्होंने पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के साथ नियमित रूप से समन्वय स्थापित कर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति तत्पर रहने का भी निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+