पटना: बंद कमरे में मिली पति पत्नी की लाश, मामले की जांच कर रही है पुलिस
पटना। बिहार की राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के बंशी टोला में पति-पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी के गर्दन और सिर पर चोटा के निशान हैं। वहीं पति के गर्दन पर रस्सी के निशान हैं, जिससे जाहिर होता है कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की होगी। मृतक पत्नी का नाम संगीता है जबकि पति का नाम दीपक है। घर में दो मौत से परिजन सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को गांव के लोगों ने शव उठाने से रोक दिया।

इसके बाद FSL की टीम को जांच के लिए बुलाया गया। हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। दीपक मानसिक रूप से बीमार था। आशंका जताई जा रही है कि पहले उसने पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हर्ष फायरिंग रोकने पर मार दी गोली
वहीं भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया (Pardiya Bhojpur) गांव में शुक्रवार की रात को बारात में हर्ष फायरिंग रोकने के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बारात सासाराम से भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना के पडरिया गांव में आई हुई थी।
बारात के ही कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। जिसके बाद गांव के लोगों ने उनको फायरिंग करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद बढ़ने लगा। विवाद बढ़ने के बाद बारात में आये एक व्यक्ति ने रायफल से युवक को गोली मार दी। जिसके बाद उसकी मौत मौके पर ही हो गई।
मृतक चरपोखरी गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के 25 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा के सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications