पटनाः बहू ने पहले सास को मौत के घाट उतारा फिर आंखें निकालीं और काट दी उंगली

पटना। बिहार की राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सकरैचा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बहू ने सास की हत्या कर खुद को भी आग के हवाले कर दिया। आग के लपटों से घिरी महिला जब घर से बाहर निकली तो स्थानीय लोग हैरान हो गए। गांव के लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया और हॉस्पिटल भेजा। बताया जा रहा है कि सास धर्मशीला देवी की निर्मम हत्या करने के बाद बहू आरती देवी ने खुद को आग के हवाले कर दिया।

patna daughter in law did murder of mother in law

खुद को आग लगाने से पूर्व आरोपित बहू आरती ने न केवल अपनी सास को हत्या की थी। बल्कि निर्ममता की हद पार करते हुए उसकी आंख निकालने के साथ-साथ हाथ की उंगली भी काट दी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परसा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पटना के PMCH भेजा। घायल बहू आरती को भी इलाज के लिए PMCH में भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि राजकुमार साव की पत्नी और उनकी बहू में हमेशा मारपीट होती रहती थी। गांव वालों के मुताबिक इस विवाद की वजह से बहू आरती ने अपनी सास धर्मशीला देवी की हत्या कर दी। सास के प्रति बहू का गुस्सा इस कदर था कि हत्या के बाद उसकी आंख तक निकाल ली। यही नहीं सास के हाथ की उंगली भी काट दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसके बाद डिप्रेशन में आकर आरती ने खुद को आग के हवाले कर दिया।

आग लगने के बाद दरवाजा खोल जब वह घर से बाहर निकली तो प्रत्यक्षदर्शियों के होश उड़ गए। आग से लिपटी बहू को बचाने गांव के लोग दौड़ पड़े। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मृतका के पति राजकुमार साहू ने बताया कि सुबह बहू और सास में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद ये घटना हुई। बहू के घर से बाहर निकलने के बाद उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+