पटना के महात्मा सेतु के नजदीक बस पलटने से 4 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल
पटना। बिहार की राजधानी पटना में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यहां पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर अचनक पलट गई जिससे मौके पर चार लोगों की मौत हो गई जबकि बीस से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल ले गई। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ज्यादातर घायलों को उपचार के लिए पीएमसीएच और एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यात्रियों से भरी बस महात्मा गांधी सेतु से निकल रही थी। कुछ दूर चलकर बस अगम कुआं के पास पहुंची थी कि तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और मोड़ पर पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। अभी तक हुई मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि बीस से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को उपचार के लिए पीएमसीएच और एनएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications