बिहारः बारिश में भींगते हुए ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल को देखते ही DIG ने किया सम्मानित

पटना। बिहार पुलिस आजकल अपराधिक घटनाओं को लेकर ज्यादा चर्चा में है लेकिन इससे इत्तर मंगलवार को पटना में पुलिसिंग की एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली। जहां बारिश होने के बावजूद अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद एक जवान को डीआईजी ने खुद गाड़ी रोक कर पुरस्कृत किया और उनकी जमकर सराहना की। दरअसल, मंगलवार को पटना में दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई थी। बारिश के चलते ट्रैफिक थम गया था। लेकिन लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस का जवान बारिश में भीगकर भी अपनी ड्यूटी करता रहा।

patna bihar dig vikas vaibhav awarded policeman who did duty during rain

पूरा मामला पटना के अनीसाबाद गोलंबर का है, जहां अशोक कुमार नाम के सिपाही पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे थे। पुलिसवाले को न तो खुद के भीगने का डर था और न ही तबियत खराब होने की कोई चिंता। इसी दौरान इलाके से बिहार के सीनियर आईपीएस अधिकारी विकास वैभव (जो कि वर्तमान में बिहार एटीएस के डीआईजी हैं) की गाड़ी गुजर रही थी।

इसी दौरान विकास वैभव की नजर बारिश में भींग कर भी ड्यूटी कर रहे जवान पर पड़ी तो उन्होंने गाड़ी रोकी और अपने अंगरक्षकों को भेजकर अशोक को बुलवाया। उन्‍हें देखकर डीआईजी विकास वैभव न सिर्फ खुश हुए, बल्कि सिपाही का हौसला भी बढ़ाया। विकास वैभव ने सिपाही के काम करने के तरीके की तारीफ की और उन्‍हें 2500 रुपये कैश रिवार्ड दिया और फिर उनका नाम-पता पूछा।

डीआईजी विकास वैभव ने सिपाही अशोक को प्रशस्ति पत्र भी दिया। विकास वैभव ने इस घटना को अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है। डीआईजी के हाथों सम्मान पाने वाले कांस्टेबल अशोक कुमार मधेपुरा जिला पुलिस के सिपाही हैं, जिनकी प्रतिनियुक्ति फिलहाल पटना ट्रैफिक पुलिस में है। विकास वैभव के इस कार्य की सोशल मीडिया में भी काफी प्रशंसा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+