पप्पू यादव के किस बात पर हंसे थे PM मोदी? पूर्णिया सांसद ने खुद बताई मजेदार वजह
Pappu Yadav PM Modi Viral Video: सोमवार (15 सितंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर थे और उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग समेत कई बड़ी सौगातों का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत और हंसी-मजाक का भी मजेदार दृश्य देखने को मिला। एक वीडियो सामने आया है जिसमें पीएम मोदी और पप्पू यादव किसी बात पर ठहाके लगाते हुए हंसते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस हंसी वाले वीडियो की असली वजह खुद पप्पू यादव ने बताई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ Video
वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी और पप्पू यादव किसी हल्की-फुल्की बात पर ठहाके लगाते हुए हंस रहे थे। इस दौरान दोनों नेता मंच पर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे और उनकी हंसी इतनी खुलकर थी कि आसपास मौजूद लोग और कैमरा रिकॉर्ड कर रहे थे। वीडियो में यह स्पष्ट था कि हंसी राजनीतिक शिष्टाचार या गंभीर मुद्दों की वजह से नहीं, बल्कि किसी मजेदार या हल्की-फुल्की बात पर थी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इस बात पर हंसे दोनों नेता
मीडिया से बातचीत में सांसद पप्पू यादव ने बताया कि वीडियो में जो हंसी दिखाई दे रही थी, उसका कारण पीएम मोदी की बात थी। पीएम मोदी ने कहा, अभी भी आपको चाहिए ही पूर्णिया के लिए, पेट नहीं भरा, अभी भी चाहिए ही, मन नहीं भरा, और कितना चाहिए? इस पर दोनों नेताओं ने ठहाके लगाते हुए हंसना शुरू कर दिया। पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि यह हंसी सिर्फ मजाक और हल्के-फुल्के माहौल की वजह से हुई थी। दोनों नेता मंच पर आम बातचीत के दौरान खुलकर हंसते नजर आए, और यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: एनडीए और महागठबंधन दोनों में सीट शेयरिंग पर घमासान, जानें दोनों जगहों पर कहां फंसा है मामला?
पप्पू यादव को लोगों ने क्यों राहुल-तेजस्वी की याद दिलाई?
पप्पू यादव के PM मोदी के साथ मंच पर बैठे वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के मंच पर नहीं चढ़ने देने की याद दिलाई गई। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा कि नामदार नवाबजादे ने पप्पू यादव को अपने मंच और वाहन से कई बार धकेलकर अपमानित किया। इसके विपरीत, पीएम मोदी के सामने भले ही उन पर आलोचना की जाती हो, पप्पू यादव को सम्मानजनक और प्रमुख स्थान मिला। साफ संदेश यह है कि पीएम मोदी एक स्टेट्समैन हैं, जबकि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसी राजनीतिक वंशावली पर भरोसा करती हैं।
ये भी पढे़ं: PM Modi Purnia Visit: पीएम के दौरे पर भड़के तेजस्वी, 'आयोजन में 100 करोड़ हुए खर्च, इसका हिसाब कौन देगा?












Click it and Unblock the Notifications