BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी के गांव में एंबुलेंस मिलने पर पप्पू यादव ने उठाया सवाल, तो किया पलटवार
छपरा। बिहार में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी के सांसदीय क्षेत्र में 30 एंबुलेंस मिलने पर हड़कंप मच गया है। दरअसल, छपरा के अमनौर में विश्व प्रभा सामुदायिक केंद्र परिसर में दो दर्जन एंबुलेंस ढंकी हुई खड़ी थी। इसी दौरान पूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। सामुदायिक केंद्र पर पहुंचने के बाद वहां कई सारी एंबुलेंस खड़ी देख पप्पू यादव दंग रह गये। उन्होंने सांसद राजीव प्रताप रुडी व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना काल में एक तरफ एंबुलेंस की किल्लत से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Recommended Video

साथ ही एंबुलेंस माफिया एक किलोमीटर का सात हजार रुपए तक वसूली कर रहे हैं। जबकि सांसद फंड (MPLADS) की दर्जनों एंबुलेंस यहां क्यूं खड़ी हैं? यह जांच का विषय है। दरअसल, सांसद कोष से पंचायत एंबुलेंस सेवा योजना के तहत खरीदी गई दर्जनों एंबुलेंस विश्व प्रभा सामुदायिक केंद्र परिसर में रखे जाने की जानकारी मिली थी। यह सामुदायिक केंद्र छपरा के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी के गांव में मौजूद है।
पटना से सीवान जाने के दौरान पप्पू यादव वहां पहुंचे। टेंट-तिरपाल से घेर कर रखे गए एंबुलेंस को देखा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इन्हें तड़पते-तरसते लोगों को उपलब्ध नहीं कराया जाना अपराध है। इसकी जांच होनी चाहिए।इस बात की जानकारी जब राजीव प्रताप रुडी को हुई तो उन्होंने तुरंत इन आरोपों का खंडन किया।
इसके बाद राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि जिला में लगभग 80 एंबुलेंस है। वर्तमान में इसमें से 50 परिचालन में हैं। कई स्थानों पर पंचायतों के एंबुलेंस को चालकों ने छोड़ दिया था। बावजूद इसके पर्याप्त संख्या में केंद्रीकृत सांसद कंट्रोल रूम से एंबुलेंस सारण जिला में चलवाया जा रहा था। पप्पू यादव कोविड के दौरान चालक दें और एंबुलेंस चलवाएं। सारण बिहार ही नहीं, देश का पहला ऐसा जिला है, जहां इतनी संख्या में सांसद निधि के एंबुलेंस पिछले पांच वर्षों में संचालित किए जा रहे हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications