Bihar Chunav 2025: बिहार में आज हुए विधानसभा चुनाव तो किसका पलड़ा भारी, किस पार्टी की बनेगी सरकार? आ गया सर्वे
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ ही माह शेष हैं और राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस बार का चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि प्रशांत किशोर (पीके) की पार्टी जन सुराज पहली बार पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर रही है और कई सीटों पर नए समीकरण गढ़ने का दावा कर रही है।
हाल ही में सामने आए Ascendia के ताज़ा सर्वे ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है।

पूर्णिया: मुस्लिम बहुल इलाक़े में NDA का पलड़ा भारी
पूर्णिया प्रमंडल की 24 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम आबादी लगभग 46% और अनुसूचित जाति लगभग 14% है।
2020 नतीजे: NDA - 12 सीटें (36% वोट), महागठबंधन - 7 सीटें (36%), अन्य - 5 सीटें (28%)।
2025 सर्वे: समीकरण लगभग पहले जैसे, जन सुराज का यहां बड़ा असर नहीं दिख रहा।
भोजपुर: जन सुराज का उभरता किला
भोजपुर में कुल 22 सीटें, मुस्लिम आबादी 9%, अनुसूचित जाति 22%।
2020 नतीजे: NDA - 2 सीटें (28%), महागठबंधन - 19 सीटें (40%), अन्य - 1 सीट (32%)।
2025 सर्वे: इस बार तस्वीर बदल सकती है। जन सुराज यहां सबसे मजबूत पार्टी के रूप में उभर रही है और NDA को भी बढ़त की उम्मीद है, जबकि महागठबंधन पिछड़ता दिख रहा।
सारण: पीके की पकड़ से बढ़ी टक्कर
सारण की 24 सीटों पर मुस्लिम और अनुसूचित जाति दोनों की आबादी करीब 15% है।
2020 नतीजे: NDA - 9, महागठबंधन - 15।
2025 सर्वे: NDA और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर, जन सुराज कई सीटों पर समीकरण बिगाड़ रही है।
पटना: जन सुराज का बढ़ता प्रभाव
राजधानी क्षेत्र की 21 सीटें लंबे समय से हॉटस्पॉट रही हैं। मुस्लिम आबादी 7%, अनुसूचित जाति 22%।
2020 नतीजे: NDA - 11 सीटें (39%), महागठबंधन - 10 सीटें (38%)।
2025 सर्वे: पिछली बार जैसी टक्कर, लेकिन जन सुराज कई सीटों पर उलटफेर कर सकती है।
ओवरऑल तस्वीर: 2020 जैसी जंग, नया फैक्टर जन सुराज
Ascendia सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते तो तस्वीर कुछ ऐसी हो सकती है-
NDA: 47 सीटों पर बढ़त
महागठबंधन: 19 सीटों पर आगे
निर्णायक भूमिका में अन्य दल (जन सुराज, AIMIM, छोटे दल)
विशेषज्ञों का मानना है कि जन सुराज कई जिलों में वोटों का बंटवारा कर रही है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बनता जा रहा है। अगर पीके की रणनीति मतदाताओं को लुभाने में कामयाब होती है तो नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।
ताज़ा सर्वे यह साफ करता है कि बिहार में सत्ता की राह किसी भी दल के लिए आसान नहीं। NDA और महागठबंधन दोनों बराबरी की टक्कर में हैं, जबकि जन सुराज सबसे बड़ा गेम चेंजर बनकर उभर रही है। अब देखना यह होगा कि जैसे-जैसे चुनाव प्रचार तेज़ होगा, ये आंकड़े किस तरह बदलते हैं और आखिरकार जनता किसे सत्ता की चाबी सौंपती है।












Click it and Unblock the Notifications