Call Recording: Fantasy Games में जीतने का लालच देकर ठग बना रहे शिकार, सुनिए कैसे करते हैं ठगी?

Fantasy Game: वन इंडिया हिंदी के पास बातचीत की एक्स्लूसीव कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद में सुनिए किस तरह ठग शिकार बनाते हैं।

Online Gaming App Fraud, Fantasy Game Winning Call Recording Fraud Agent

IPL Game Fraud: IPL शुरू होते ही ऑलनाइन गेमिंग एप्प के ज़रिए मैचों पर सट्टा लगाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। मैच में पैसे लगाकर लोगों के करोड़ों रुपये जीतने के दावे भी होते हैं। खबर भी पढ़ने को मिल रही है। इन सब के बीच वन इंडिया हिंदी के पास Exclusive Call Recording आई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Recommended Video

      Call Recording: Fantasy Games में जीतने का लालच देकर ठग बना रहे शिकार, सुनिए कैसे करते हैं ठगी?

      मैच में जीत का सौ फीसद दावा कर पैसे भेजने की डिमांड की जा रही है। कॉल रिकॉर्डिंग में आप सुन सकते हैं किस तरह ठग अपने झांसे में लेता है। व्यक्ति को कॉल आया तो उसने कहा की मुझे दोस्त से नंबर मिला है, एक टीम चाहिए थी।

      इस पर ठग कहता है कि पैसे भेजिए, टीम मिल जाएगी। वहीं व्यक्ति कहता है कि जीत की कितनी संभावना है। इस सवाल पर ठग कहता है कि 110% जीत होगी। वहीं व्यक्ति कहता है कि एक टीम ट्रायल के तौर पर दें, जीत होती है कि नहीं देखने के लिए। इस पर ठग मना कर देता है।

      व्यक्ति ने जब पूछा कि एक मैच के लिए कितना पैसा देना होगा, तो ठग कहता है एक मैच के लिए 3 हज़ार रुपये लगेंगे, दो मैच के लिए 5 हज़ार रुपये लगेंगे। वहीं व्यक्ति से कहा कि पूरे मैच के लिए 60 हज़ार से ज्यादा रुपये लगेंगे।

      इसके बाद ठग कहता है कि टीम लेना है तो बताएं, वहीं व्यक्ति कहता है कि कॉल बैक कर के बताएंगे। इस पर ठग कहता है व्हाट्सएप्प पर मैसेज कर देना कॉल मत करना। वन इंडिया हिंदी आप लोगों से अपील करता है कि जीत के लालच में आकर किसी भी गेम में पैसे नहीं लगाएं। इसकी लत बहुत बुरी होती है, जाने अनजाने में आप जमा पैसे बर्बाद कर देते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+