हाजीपुर: ऐसा क्या हुआ कि सुहागरात पर ही पत्नी के पैर पकड़कर रोने लगा पति, जानिए वजह?

पति की बात सुनते ही लड़की अपने आप पर रोने लगी लेकिन अपने और अपने परिवार की लोक-लाज के लिए यह बात किसी को नहीं बताई और चुपचाप अपने पति पर आंसू बहाती रही।

हाजीपुर। शादी के बाद ही अगर मालूम चले की अब कोई अरमान पूरे नहीं हो सकते तो जिंदगी बड़ा सदमा दे सकती है! कुछ ऐसा ही मामला बिहार के हाजीपुर में सामने आया है जहां धूमधाम से हुई शादी के बाद जब पति-पत्नी मिले तो पति पत्नी का पैर पकड़कर रोने लगा।

ऐसा क्या कहा पति ने पत्नी से?

जैसे ही पति-पत्नी की मुलाकात हुई पति अपनी पत्नी के पैरों में गिर पड़ा और उसके पैर पकड़कर जोर-जोर से रोने लगा। रोत हुए उसने पत्नी से कहा कि वो नपुंसक है। इसके बाद पत्नी भी रोने लगी लेकिन घरवालों के फॉर्मूले ने सभी समीकरण बैठा दिए। लड़की के जिद्द पर देवर को उससे शादी करनी पड़ी। ये शादी दोनों ने राजस्थान जाकर जयपुर के एक मंदिर में रचाई गई। जब इस बात की जानकारी लड़के के परिवार वालों को हुई तो वह अपने वादे से मुकर गए। इसके बाद वो लड़की को प्रताड़ित करने लगे और कहने लगे कि तुम्हारी शादी बड़े बेटे के साथ ही हुई है अगर काम चलाना है तो देवर के साथ काम चला सकती हो। जिसे सुनते ही लड़की का रूह कांप उठा और अपने ससुराल वालों के खिलाफ कोर्ट जा पहुंची।

जानकारी के मुताबिक बिहार के हाजीपुर की रहने वाली इस लड़की की शादी 4 मार्च 2016 को बड़े ही धूमधाम के साथ वैशाली के रहने वाले शख्स से की गई थी। युवक के घर वालों ने अपने बेटे की बीमारी को छुपाते हुए पहले तो लड़की के साथ उसकी शादी करवा दी फिर लड़की के परिवार द्वारा लड़की को छोटे बेटे के साथ शादी करवाने की बात कही गई। जिसके बाद इन दोनों में पति-पत्नी के जैसा संबंध बनने लगा। लेकिन जब दोनों ने जयपुर के मंदिर में शादी कर ली तो घरवाले इस शादी के विरोध में उतर आए।

वहीं संगीता के वकील ने ससुराल पक्ष को नोटिस भेजते हुए बुलाया तो लड़की के ससुराल वालों का कहना है कि उसकी शादी हमारे बड़े बेटे के साथ हुई है और उसे उसी के साथ रहना होगा। दूसरी तरफ से लड़की की मां का कहना है कि इन लोगों ने हमारे साथ धोखा किया और हमारी बेटी को दहेज के लिए घर से निकाल दिया तो अब उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+