कुख्यात अपराधी 'कोबरा' की गैंगवार में मौत, ईंटों से कुचल चेहरे पर डाला तेजाब

पटना। अपने आतंक से पूरे इलाके में दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी अजय सिंह उर्फ 'कोबरा' का दर्दनाक अंत हो गया। कोबरा को उसी के इलाके में तड़पा-तड़पाकर मौत के घाट उतार दिया गया। मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है जहां के कुख्यात अपराधी अजय सिंह उर्फ कोबरा की हत्या 15 से 20 लोगों ने मिलकर कर दी। पहले उसे ईंट पत्थर से मार-मारकर घायल कर दिया फिर उसके चेहरे पर तेजाब डालकर गोलियों से छलनी कर दिया। उसकी हत्या के बाद एक तरफ जहां पुलिस हत्यारे की खोज कर रही है तो दूसरी तरफ से गांववालों में खुशी की लहर है।

notoriuos ajay singh alias kobra murdered in gang war in begusarai bihar

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव निवासी कुख्यात अपराधी अजय सिंह उर्फ कोबरा पूरे इलाके में दहशत गर्द के नाम से चर्चित हो चुका था उसके ऊपर दर्जनों हत्या रंगदारी जैसे संगीन मुकदमा दर्ज थे। उसकी हत्या के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले अखिलेश कुमार को वह रोजाना धमकी देता था। एक दिन उसे घर में अकेला देख जमकर मारपीट की और गाली गलौज करते हुए धमकी भी दिया। इस बात से खफा अखिलेश ने देर रात अपने 15- 20 दोस्तों के साथ मिलकर उसके घर पहुंचा और उसे पकड़कर घसीटते हुए पास के एक कुएं पर ले गया जहां पहले ईट पत्थर से कुचलकर अधमरा किया और फिर गोलियों से छलनी कर दिया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ग्रामीणों का आक्रोश इतना था कि मरने के बाद भी उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

notoriuos ajay singh alias kobra murdered in gang war in begusarai bihar

मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि अजय सिंह उर्फ कोबरा एक कुख्यात अपराधी था जिसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज थे। कुछ महीने पहले वह जेल से छूटकर आया था और आसपास के लोगों को डरा धमका कर फिर से क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करना चाहता था। हालांकि इस हत्या के मामले में अभी तक किसी के द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इलाके में एक तरफ जहां उसके मौत से खुशी मनाई जा रही है तो दूसरी तरफ लोगों के दिलों में डर भी बैठा हुआ है। कहीं उसके साथी किसी घटना को अंजाम ना दे दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+