नीतीश नहीं, इस बार मैं बनूंगी मुख्यमंत्री, बिहार को ले जाऊंगी विकास के मार्ग पर: पुष्पम प्रिया चौधरी

दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए खुद के प्रचार-प्रसार में जुटी प्लुरल पार्टी की नेता पुष्पम प्रिया चौधरी ने मौजूदा मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। प्रिया ने कहा कि, अभी तक की सरकारों ने क्या किया? बिहार की जनता ने जिन लोगों को 15-15 साल तक राज करने की जागीर दी, उन्होंने दिखा दिया कि उनसे कुछ नहीं होगा। इसलिए अब हमें आगे बढ़ना चाहिए। मतदाता यह जरूर समझें कि, इस प्रजातंत्र में जनता को हर पांच साल पर जन प्रतिनिधि चुनने और उसे सजा देने का अधिकार होता है। ऐसा नहीं होता कि देते जाओ और देते ही जाओ।''

हम सीएम बने तो शासन में सुधार होगा

हम सीएम बने तो शासन में सुधार होगा

पुष्पम प्रिया आगे बोलीं कि, ''सुनो इस बार नीतीश मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। न ही एनडीए की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री तो बनूंगी इस बार मैं। हमारी पार्टी किसी और को झंडे नहीं गाड़ने देगी। क्योंकि, यहां के लोग इस बात को समझ रहे हैं, लालू और नी​तीश से विकास नहीं हुआ। अब हम मुख्यमंत्री बने तो बिहार के शासन में सुधार होगा।'

15-15 साल बिहार का विकास नहीं हुआ

15-15 साल बिहार का विकास नहीं हुआ

प्रिया ने कहा कि यहां 45 विभाग हैं। उन सभी विभागों में एक साथ अच्छे से काम करने की जरूरत है। हम कोशिश करेंगे कि ये सभी विभाग अच्छे से काम करें, ताकि जो लोग काम नहीं कर रहे हैं उन्हें डिसमिस किया जाए। पुष्पम ने कहा कि 15-15 साल बिहार का विकास नहीं हुआ, इसलिए उन्हें यहां आने की जरूरत पड़ी। उन्होंने कहा कि बिहार पर शासन करने वालों में बिहार का विकास करने की नीयत नहीं थी।'

'इन्सान को नैतिक भी होना चाहिए'

'इन्सान को नैतिक भी होना चाहिए'

उन्होंने आगे कहा कि, 'विकास करना आना चाहिए, विकास के बारे में पता भी होना चाहिए और उसकी नीयत भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्सान को नैतिक भी होना चाहिए। जबकि, इन लोगों में ये सारी चीजें नहीं थीं, इसलिए विकास नहीं हुआ। लेकिन ये सारी चीजें अब होंगी, क्योंकि आप हमें वोट दीजिएगा।'

हमारा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा

हमारा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा

प्रिया बोलीं- 'हमारा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा, क्योंकि ये हमारी आइडियोलॉजी के खिलाफ है। इन लोगों ने तो आइडियोलॉजी का यहां मखौल बना कर रख दिया गया है। कभी भी कोई किसी के साथ होते हैं और फिर दूसरे के साथ चले जाते हैं।'

बाकी से कुछ नहीं होगा

बाकी से कुछ नहीं होगा

प्रिया ने कहा कि लोगों को ये समझाने में बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ेगी कि बाकी जो मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं उनसे कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब उनसे ही ये सब होगा और वे सारे काम करेंगी जिनसे बिहार आगे बढ़ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+