Nitish Kumar Cabinet Expansion Bihar Live: जेडीयू, RJD और कांग्रेस के विधायकों ने एक साथ ली मंत्री पद की शपथ

बिहार में सत्ता बदलने के बाद आज महागठबंधन की सरकार अपना कैबिनेट विस्तार कर रही हैं।

पटना, 16 अगस्त: बिहार में एक बड़े सियासी उलटफेर के बाद बनी महागठबंधन की सरकार का आज कैबिनेट विस्तार किया गया। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में कुल 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। आपको बता दें कि हाल ही में नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होते हुए आरजेडी और कांग्रेस सहित वामदलों के साथ हाथ मिलाकर नई सरकार का गठन किया है। बिहार की नई सरकार में तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। वहीं, महागठबंधन की नई सरकार में आरजेडी को ज्यादा मंत्री पद दिए गए हैं। पढ़िए, बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

bihar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Aug 16, 2022, 2:04 PM IST

किसे मिला कौन सा विभाग?

-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गृह विभाग - उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य विभाग - विजय कुमार चौधरी को वित्त विभाग -राजद नेता तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री पद दिया गया
Aug 16, 2022, 12:51 PM IST

सब लोगों के विभागों की भी घोषणा जल्द की जाएगी: CM नीतीश कुमार

बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोगों के विभागों की भी घोषणा जल्द की जाएगी। हम एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक करेंगे और तेजी से काम करेंग।
Aug 16, 2022, 12:36 PM IST

जेडीयू, RJD और कांग्रेस के विधायकों ने एक साथ ली मंत्री पद की शपथ

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेज प्रताप यादव और चार अन्य विधायक समेत 30 विधायकों ने मंगलवार को बिहार के नए मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली है। आज कैबिनेट में शामिल किए गए लगभग 30 मंत्री कांग्रेस सहित महागठबंधन का हिस्सा हैं।
Aug 16, 2022, 12:28 PM IST

कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, राजद विधायक मोहम्मद इसराइल मंसूरी और अन्य ने बिहार कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली।
Aug 16, 2022, 12:17 PM IST

जद(यू) विधायक शीला कुमारी मंडल, राजद विधायक चंद्रशेखर और अन्य ने बिहार कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली।
Aug 16, 2022, 12:16 PM IST

पटना में जद(यू) विधायक लेशी सिंह और अन्य ने बिहार कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली
Aug 16, 2022, 12:02 PM IST

मदन सहनी, ललित यादव, संजय झा और संतोष मांझी ने ली बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ
Aug 16, 2022, 11:55 AM IST

अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, रामानंद यादव और सुरेंद्र यादव ने एक साथ ली मंत्री पद की शपथ
Aug 16, 2022, 11:49 AM IST

तेजप्रताप यादव सहित 5 विधायकों ने एक साथ ली मंत्री पद की शपथ, जारी है बिहार सरकार का कैबिनेट विस्तार
Aug 16, 2022, 11:16 AM IST

आरजेडी से विधायक तेज प्रताप यादव, सुरेंद्र यादव, चंद्रशेखर, रामानंद यादव, ललित यादव, कुमार सरबजीत, कुमार सर्वजीत, कार्तिकेय शर्मा, शाहनवाज, समीर महासेठ, अनीता देवी, आलोक मेहता, भारत भूषण मंडल, सुधाकर सिंह, शमीम अहमद और जितेंद्र राय ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
Aug 16, 2022, 11:11 AM IST

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जेडीयू से बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, जयंत राज, अशोक चौधरी, मदन साहनी, सुनील कुमार, संजय झा, जामा खान, सुमित कुमार सिंह और लेसी सिंह ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
Aug 16, 2022, 11:07 AM IST

आज बिहार कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे 30 विधायक, जेडीयू के कोटे से 11, आरजेडी से 16, कांग्रेस से 2 और 'हम' से एक विधायक लेगा मंत्री पद की शपथ
Aug 16, 2022, 10:28 AM IST

2024 की रणनीति को लेकर बोले सांसद मनोज झा-यह पूरा महागठबंधन और अब नीतीश कुमार भी गठबंधन में आ गए हैं, इसलिए 2024 का नक्शा काफी हद तक साफ है
Aug 16, 2022, 10:15 AM IST

जानकारी के मुताबिक, पटना स्थित राजभवन में सुबह 11:30 बजे शुरू होगा बिहार सरकार का कैबिनेट विस्तार
Aug 16, 2022, 10:10 AM IST

आज बिहार की नई कैबिनेट में जो लोग शपथ लेंगे, उनमें आरजेडी का हर कार्यकर्ता और विधायक शामिल है, सरकार में सभी की भागीदारी है, नई कैबिनेट में केवल बिहार का हित दिखेगा- आरजेडी सांसद मनोज झा
Aug 16, 2022, 9:53 AM IST

बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार में आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, ललित यादव, सुरेंद्र यादव और कुमार सर्वजीत
Aug 16, 2022, 9:52 AM IST

बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाए गए हैं तेजस्वी यादव, कैबिनेट में दिए जा सकते हैं आरजेडी को ज्यादा मंत्री पद
Aug 16, 2022, 9:52 AM IST

हाल ही में एनडीए से अलग होकर आरजेडी और कांग्रेस सहित वामदलों के साथ हाथ मिलकर किया है नीतीश कुमार ने नई सरकार का गठन
Aug 16, 2022, 9:50 AM IST

बिहार में बड़े सियासी उलटफेर के बाद आज होगा नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+