सोनिया गांधी के लंच से गैरमौजूद रहे नीतीश कुमार आज पीएम मोदी की ओर से दिए गए भोज में होंगे शामिल

नीतीश बोले जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव जेडीयू की ओर से इस भोज में शामिल हुए। ऐसी कोई बात नहीं है कि मैं इस भोज में शामिल नहीं हुआ या इससे दूर रहा।

पटना। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लंच से अनुपस्थित रहने के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से आयोजित भोज में उनकी गैरहाजिरी का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड की नुमाइंदगी के लिए शरद यादव इस भोज में मौजूद थे।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रखा अपना पक्ष

जेडीयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं सोनिया गांधी से अप्रैल में मिला था और जिन मुद्दों पर इस बार चर्चा होनी थी उन मुद्दों पर उसी समय बातचीत हो गई थी। इस बार उन्होंने सभी पार्टियों को लंच के बुलाया था। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव जेडीयू की ओर से इस भोज में शामिल हुए। ऐसी कोई बात नहीं है कि मैं इस भोज में शामिल नहीं हुआ या इससे दूर रहा। ये केवल इस संदर्भ में गलत मतलब निकाला जा रहा है।

मेरी अनुपस्थिति का गलत मतलब निकाला गया: नीतीश

मेरी अनुपस्थिति का गलत मतलब निकाला गया: नीतीश

नीतीश ने कहा कि वह शनिवार को पीएम की तरफ से दिए जा रहे लंच में हिस्सा लेंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ की सम्मान में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंच का कार्यक्रम रखा है। इसके लिए नीतीश को भी बुलावा भेजा गया है। बिहार के सीएम ने कहा, 'मैं मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के सम्मान में पीएम मोदी द्वारा दिए जा रहे लंच में शामिल हाऊंगा।'

पीएम मोदी के भोज में शामिल होंगे नीतीश कुमार

पीएम मोदी के भोज में शामिल होंगे नीतीश कुमार

बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी विपक्षी दलों को एक साथ जुटाने के लिए भोज का आयोजन किया था। इस भोज में जेडीयू की ओर से शरद यादव शामिल हुए। इस बीच नीतीश कुमार शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए जा रहे भोज में शामिल होने की बात कही है।

मॉरीशस के पीएम के लिए खास लंच का आयोजन

मॉरीशस के पीएम के लिए खास लंच का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के भारत दौरे पर लंच का आयोजन किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि वो इस लंच में शामिल होंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि ये लंच मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आयोजित किया जा रहा है, इसमें वो शामिल होंगे।

सोनिया गांधी के भोज में शरद यादव ने की थी शिरकत

सोनिया गांधी के भोज में शरद यादव ने की थी शिरकत

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ शुक्रवार से भारत का दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की जगह जनवरी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री बने प्रविंद जगन्नाथ का बतौर प्रधानमंत्री ये पहला विदेश दौरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+