Nitish Kumar Death Threat: मुस्लिम महिला का हिजाब खींचना बिहार CM के लिए आफत? दुबई से Pakistani Don ने दी धमकी
Nitish Kumar Death Threat News Hindi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाना गले की फांस बनता जा रहा है। पहले, विपक्ष ने इस घटना को घेरते हुए टिप्पणियां की। अब बात पाकिस्तान तक पहुंच गई है। ताजा मामला यह है- पाकिस्तानी डॉन व कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर नीतीश को धमकी दी है।
वीडियो में भट्टी ने सार्वजनिक माफी मांगने की धमकी दी है। भट्टी ने कहा, 'माफी मांग लें, वरना बाद में यह न कहें कि चेतावनी नहीं दी गई थी।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

What Is Nitish Kumar Hijab Controversy: क्या है मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का मामला?
दरअसल, 15 दिसंबर 2025 को पटना के 'संवाद' भवन में नीतीश कुमार नए नियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। जब हिजाब (नकाब) पहनी डॉक्टर नुसरत परवीन स्टेज पर आईं, CM ने पूछा, 'यह क्या है?' महिला ने जवाब दिया, 'हिजाब है, सर।' नीतीश ने कहा, 'इसे हटाइए' और खुद हाथ बढ़ाकर हिजाब हटा दिया।
वीडियो में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, CM की आस्तीन खींचते दिखे, जैसे रोकने की कोशिश कर रहे हों। महिला असहज हो गईं, हॉल में कुछ लोग हंसते नजर आए। अधिकारियों ने महिला को जल्दी स्टेज से हटाया। यह वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक तूफान आ गया। विपक्ष ने इसे महिलाओं की गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता का अपमान बताया।
Pakistani Don Bhatti Threatens Video Viral: दुबई से पाकिस्तानी डॉन भट्टी की नीतीश को धमकी
दुबई में छिपे भट्टी ने वीडियो में कहा, 'बिहार में जो हुआ, सबने देखा। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने मुस्लिम महिला के साथ गलत बर्ताव किया। अभी माफी मांगने का समय है, वरना जिम्मेदार संस्थाएं कार्रवाई करेंगी।' जानकारों का मानना है कि भट्टी खुद को मुस्लिम समुदाय का 'रक्षक' दिखाकर सोशल मीडिया पर प्रभाव बढ़ाना और भारत में चल रही जांचों से ध्यान भटकाना चाहता है।
Who Is Shahzad Bhatti: शहजाद भट्टी कौन है? Lawrence Bishnoi से दुश्मनी
भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात डॉन है, फारूक खोखर का करीबी। भूमाफिया, हथियार-ड्रग्स तस्करी और ISI से लिंक के आरोप। पहले लॉरेंस बिश्नोई का साथी था (मूसेवाला हत्या में हथियार सप्लाई का शक), लेकिन अब दुश्मन। शेर पालने का शौक, हथियारों के साथ फोटोज वायरल। भारतीय एजेंसियां (NIA, IB) उस पर नजर रख रही हैं। हाल में दिल्ली पुलिस ने उसके 3 साथियों को गिरफ्तार किया।
नीतीश के मंत्री ने डॉन को ललकारा!
उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से मिली धमकी पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि शहजाद भट्टी भूल गया है कि यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, यहां पाकिस्तान की धमकी नहीं चलेगी।
यह मामला स्थानीय विवाद से अंतरराष्ट्रीय गैंगवार और सुरक्षा मुद्दे तक पहुंच गया है। नीतीश कुमार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई। जांच जारी, आगे के अपडेट्स का इंतजार।
ये भी पढ़ें-












Click it and Unblock the Notifications