नीतीश सरकार ने दीवाली पर जनता को दिया तोहफा, पेट्रोल-डीजल के दाम में की कटौती
पटना। दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार के साथ-साथ नीतीश सरकार ने भी बिहार की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र की तरफ से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने के बाद नीतीश सरकार ने राज्य स्तर पर वैट की दरों में कमी कर दी हैं। इस फैसले के बाद लोगों को डीजल में 3.90 रुपये और पेट्रोल में 3.20 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त राहत मिलेगी।
Recommended Video

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि केन्द्र सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल की कीमतो में राहत देने के निर्णय के बाद राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तर पर वैट की दरों में कमी कर लोगों के लिए डीजल में 3.90 रूपये एवं पेट्रोल में 3.20 रूपये प्रति-लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नीतीश सरकार के इस फैसले से बिहार में अब पेट्रोल 8.20 रुपये और डीजल 13.90 रुपये सस्ता हो जाएगा ।
इससे पूर्व बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम में ज्यादा कमी होने की जानकारी दी थी। दीपावली की पूर्व संध्य पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की घोषणा की। केंद्र सरकार के इस फैसले पर दिल्ली पहुंचते ही राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। लालू यादव ने इसे नाटक करार देते हुए कहा कि वे कुछ दिनों के बाद इनकी कीमतें फिर बढ़ा देंगे।
आरजेडी मुखिया ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान जनता के लिए इसकी कीमतों में 50 रुपये की कमी की बात कही। साथ ही ये भी कहा कि 5 रुपए की कमी से कोई राहत नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications