Bihar की बेटी Nidhi Bharti ने खेतों में खेलते हुए तय किया क्रिकेट ट्रॉफी तक का सफर

खेत से क्रिकेट खेलते हुए Nidhi Bharti ने महिला टीम में अपनी जगह बनाई है। वाले अंडर-19 वूमेन वनडे क्रिकेट ट्रॉफी में बिहार की टीम से खेलती हुई वह नज़र आएंगी।

Nidhi Bharti


Bihar की बेटियां लगातार अपने हुनर का परचम लहराते हुए प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। अंडर 20 एशियन रग्बी चैंपियनशिप 2022 में भारतीय महिला टीम में बिहार की बेटियों ने झंडा बुलंद किया था। वहीं अब नालंदा ज़िले की विदुपुर गांव (सिलाव प्रखंड क्षेत्र) की निवासी निधि भारती ने अंडर-19 महिला क्रिकेट में अपनी जगह बनाई है। पुणे में होने वाले अंडर-19 वूमेन वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के लिए निधी भारती का चयन हुआ है। 7 दिसंबर से पुणे के जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड में होने वाली वूमेन वनडे क्रिकेट ट्रॉफी में बिहार की तरफ से निधी खेलती हुई नजर आएंगी।

बिहार टीम से 20 लड़कियों का हुआ चयन

बिहार टीम से 20 लड़कियों का चयन समस्तीपुर में आयोजित क्रिकेट कैंप में हुआ है। निधी भारती का भी नाम उस सूची में शामिल है। उनके पिता रामनाथ भारती निजी विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि निधि बचपन से ही क्रिकेट खेलने की शौकीन रही है। वह अपने घर के पास खेतो में ही क्रिकेट की प्रैक्टिस करती थी। आज उसकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने राज्य स्तरीय टीम में अपनी जगह बना ली। निधी भारती ने बताया कि माता-पिता ने उनकी काफी मदद की है। नालंदा क्रिकेट क्लब से वह 3 वर्षों से जुड़ी हुई हैं। बतौर कोच अर्णव सिंह ने उन्हे प्रशिक्षण दिया है। ग़ौरतलब है कि अर्णव सिंह रणजी ट्रॉफी 2018-2019 में बिहार टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। सभी लोगों की मदद से निधी इस मुकाम तक पहुंची हैं।

उज़बेकिस्तान में भी बेटियों ने लहराया प्रदेश का परचम

Recommended Video

    रग्बी के बाद क्रिकेट में किया नालंदा की बेटी ने नाम रोशन

    बिहार की बेटियां उज़बेकिस्तान में प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। अंडर 20 एशियन रग्बी चैंपियनशिप 2022 में भारतीय महिला टीम में बिहार की तीन बेटियों ने सिल्वर मेडल हासिल कर देश का झंडा बुलंद किया है। 5 और 6 नवंबर को उज़बेकिस्तान में आयोजित रग्बी मैच में धर्मशिला कुमारी (नालंदा) , आरती कुमारी (नवादा) और सपना कुमारी (मुजफ्फरपुर) ने भारतीय टीम की तरफ से खेल कर बिहार का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। आपको बता दें कि रग्बी व्यापक रूप से लोकप्रिय शारीरिक खेल है जिसमें दोनों टीमों की तरफ़ से 13-13 खिलाड़ियो खेलते हैं। आयताकार घास के मैदान के दोनों सिरों पर एच-आकार के गोलपोस्ट होता है। अंडाकार आकार की गेंद से ज्यादा अंक बनाने वाली टीम जीत दर्ज करती है।

    ये भी पढ़ें: Mountain Man Bihar: 8 साल में 1500 फीट ऊंचे पहाड़ को काटकर बनाई 400 सीढ़ियां, जानिए वजह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+