Bihar News: NIA की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी खालिस्तानी आतंकी शरणजीत गिरफ्तार

NIA Bihar News: बिहार के गया जिले से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एजेंसी ने शेरघाटी के गोपालपुर गांव से खालिस्तानी आतंकी शरणजीत कुमार उर्फ सनी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी लंबे समय से फरार चल रहा था और भेष बदलकर यहां छिपा हुआ था।

हाईवे किनारे होटल में छिपा था आतंकी
एनआईए और शेरघाटी थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गोपालपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आतंकी को दबोच लिया गया। जानकारी के मुताबिक, शरणजीत जीटी रोड के लाइन होटल में ठिकाना बनाकर रह रहा था। वह कभी ट्रक ड्राइवर तो कभी दूसरी पहचान बनाकर अपनी गतिविधियां संचालित करता था।

NIA

अमृतसर ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड
NIA की प्रेस रिलीज के अनुसार, शरणजीत 15 मार्च 2025 को अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी है। हमले से पहले 1 मार्च 2025 को उसे गुरदासपुर (बटाला) में ग्रेनेड की खेप मिली थी। घटना से दो दिन पहले उसने गुरसिदक सिंह और विशाल गिल को ये ग्रेनेड सौंपे थे। इसके बाद दो बाइक सवार आतंकियों ने हमला किया था।

एनआईए ने जांच में यह भी पाया है कि इस आतंकी वारदात की साजिश विदेशों में बैठे हैंडलरों ने रची थी, जिनका नेटवर्क यूरोप, अमेरिका और कनाडा तक फैला हुआ है।

गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ ले जाया गया
गिरफ्तारी के बाद एनआईए की टीम शरणजीत को लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गई है। वहीं, बिहार से उसकी गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से खालिस्तानी आतंकी लगातार सक्रिय मोड में नजर आ रहे हैं। पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर उनकी गतिविधियां देखी गई हैं।

जनता के लिए अलर्ट मैसेज
सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। जनता की सजगता ही आतंकी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+