New Year 2024 Celebration: बिहार के पांच बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस, जहां नये साल का जश्न रहेगा यादगार

New Year 2024: साल 2023 हम लोगों को खट्टी मीठी यादें देकर अलविदा होने जा रहा है। वहीं लोग नये साल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं। आप भी नए साल पर घूमने का मन बना रहे हैं, तो बिहार की इन पांच जगहों पर घूम सकते हैं। आपको नये साल का जश्न यादगार रहेगा।

बिहार की राजधानी पटना नए साल का जश्न मनाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां आपको धार्मिक और एतिहासिक स्थल का नज़ारा देखेने के लिए मिलेगा। कई शानदार टूरिस्ट प्लेस है, जिसे घूमने के बाद आपका हर एक लम्हा यादगार गुज़रेगा। अंग्रेजों के ज़माने का बने स्मारकों में पुराना गोलघर का नाम शामिल है।

5 tourist places of bihar

पटना में आप मनेर शरीफ़, गांधी मैदान और बुद्ध स्मृति पार्क का नज़ारा भी वे सकते हैं। वहीं धार्मिक स्थलों का नज़ारा लेने के लिए आप इस्कॉन मंदिर, हनुमान मंदिर और पटना साहिब गुरुद्वारा जा सकते हैं। इन सभी चीज़ों के अलावा आप संजय गांधी जैविक उद्यान, तारामंडल और दीघा घाट भी घूम सकते हैं।

नये साल पर आप सासाराम भी घूम सकते हैं, यहां आप ऐतिहासिक नज़ारा लेने के साथ-साथ नेचर ब्यूटी का भी दीदार कर सकते हैं। यहां आप शेरशाह सूरी का मकबरा देख सकते हैं। इसके अलावा रोहतासगढ़ की भी सैर कर सकते है। वहीं एडवेंचर के नज़रिए से तुतला भवानी वॉटरफॉल, मझर कुंड और धुआं कुंड पर पिकनिक मना सकते हैं।

वैशाली में नये साल का जश्न मनाना भी शानदार विकल्प हो सकता है। यहां घूमने की बात की जाए तो बौद्ध स्तूप, नेपाली छावनी मंदिर, महावीर जन्मस्थली, पातालेश्वर मंदिर, कोनाहर घाट, बटेश्वर मंदिर, चौमुखी महादेव मंदिर और वैशाली पुरात्व संग्रहालय है।

बिहार में अगर ठंडे प्रदेशों का नज़ारा लेना है तो बांका ज़रूर घूमें, यहां आपको गोवा और शिमला जैसा नज़ारा देखने को मिलेगा। ओढ़नी डैम और मंदार पर्वत एडवेंर के लिए बेहतरीन विकल्प है। वहीं धार्मिक स्थलों में बाबा ज्येष्ठगौर नाथ और मां तिलडीहा शक्तिपीठ है। इसके अलावा सैकड़ों साल पुरानी प्रतिमाएं, गुफाएं और मंदिरों समेत कई चीज़ें मदराचंल की चट्टानों पर देखने को मिल जाती हैं।

बिहार के इकलौते वाल्मिकि टाइगर रिज़र्व (पश्चिमी चंपारण) में भी आपके नये साल का जश्न शानदार हो सकता है। यहां आपको जंगली जानवरों का दीदार होगा, यहां सैकड़ों किस्म के पक्षी मिलेंगे। इसके अलावा उभयचर और सरीसृप भी देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+