Bihar Highway Development: मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन,उत्तर बिहार को मिलेगा नया विकास मार्ग, जल्द जारी होगा टेंडर
Bihar Highway Development News: उत्तर बिहार के लोगों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुजफ्फरपुर से बरौनी तक 102 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले महीने टेंडर जारी होने की संभावना है।
परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता का आकलन चल रहा है, जिससे रास्ता अब पूरी तरह साफ होता दिख रहा है। इस फोरलेन परियोजना की कुल लंबाई 102 किलोमीटर है। लगभग ₹3,000 करोड़ की लागत से तैयार की जाएगी। इसके ढांचा के तहत 2 बड़े पुल, 16 छोटे पुल, 16 अंडरपास बनेगा। वहीं टू-लेन सड़क को फोरलेन में बदला जाएगा। रामदयालु पुल का उन्नयन भी इसी परियोजना में शामिल है

भूमि अधिग्रहण की स्थिति: किसानों और जनता से जुड़ा पहलू
NHAI के अधिकारियों के मुताबिक, 1962 के पुराने सर्वे कागजात के आधार पर भूमि की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल सड़क के दोनों ओर काफी मात्रा में सरकारी जमीन उपलब्ध है। अगर आवश्यकता पड़ी तो ही अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चलाई जाएगी। यह कदम किसानों की भूमि सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
बरौनी से बेगूसराय तक काम पहले से चल रहा है
इस फोरलेन की अगली कड़ी में बरौनी से बेगूसराय तक सड़क निर्माण का कार्य पहले से प्रगति पर है। अब मुजफ्फरपुर से बरौनी तक के मार्ग को भी जोड़कर एकीकृत हाईवे नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। फोरलेन निर्माण से यातायात सुगम होगा, साथ ही समय की भी बचत होगी। हादसों में कमी आएगी, सड़क अधिक सुरक्षित होगी।वाणिज्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा । उत्तर बिहार के औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों को बेहतर संपर्क मिलेगा। स्थानीय रोज़गार और अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा
मुख्यमंत्री की विशेष रुचि और निर्देश
मुख्यमंत्री ने अपनी 'जिलों की प्रगति यात्रा' के दौरान इस सड़क का निरीक्षण किया था और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। यह परियोजना राज्य सरकार के लिए भी प्राथमिकता सूची में शामिल है। सरकार के इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी खुशी है, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए भी यातायात सुगम होगी।












Click it and Unblock the Notifications