जिस हनीप्रीत की गिरफ्तारी के लिए 2 मुल्कों की पुलिस खाक छान रही थी, वह मिली ऐसे!
Recommended Video

पटना। बलात्कारी बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की गिरफ्तारी के लिए जहां 2 मुल्कों की पुलिस दिन रात एक ही हुई है वही वो पुलिस को चकमा देकर अब तक फरार है लेकिन कल दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब हनीप्रीत को नेपाल पुलिस में सादे लिबास में पकड़ा और पूछताछ करते हुए हिरासत में ले लिया। फिर चारों तरफ यह बात फैल गई कि आखिरकार हनीप्रीत को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन वह हनीप्रीत नहीं बल्कि उस की हम शक्ल थी। जांच के दौरान खूब हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ और जब इस बात का खुलासा हुआ तो नेपाल पुलिस सॉरी बोलते हुए इसे छोड़ दिया। जी हां आइए अब हम आपको बताते हैं कौन थी वह लड़की जिसे पुलिस हनीप्रीत समझ रही थी और गिरफ्तार कर लिया था।


इंडिया ही नहीं बल्कि नेपाल में भी बहुत चर्चित हो गई है
आपको बताते चलें की पुलिस की नजर में गिरफ्तार हुई हनीप्रीत को देखकर बिल्कुल ऐसा लग रहा था कि यह हनीप्रीत है। आप तस्वीर देख कर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिरकार पुलिस के साथ साथ आसपास के लोग भी हैरान हो गए थे। आइए जानते हैं क्या है इस चेहरे की हकीकत कहानी...हनीप्रीत सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि नेपाल में भी बहुत चर्चित हो गई है।

ये हनीप्रीत नही बल्कि नेपाली फिल्मो की हीरोइन नीरू मोरे है
अब जरा इनसे मिलिए मैं और आप तो यही कहेंगे कि ये तो हनीप्रीत है लेकिन आपको बता दे कि ये राम रहीम की हनीप्रीत नही बल्कि नेपाली फिल्मों की हीरोइन नीरू मोरे है। नीरू नेपाली फिल्मों की बड़ी हीरोइन है। लेकिन इन दिनों नीरू मोरे भी परेशान है। दरअसल जबसे नेपाल में हनीप्रीत की तस्वीर वायरल हुई है खबरें चल रही है तबसे हर कोई नीरू मोरे को हनीप्रीत ही समझ रहा है।

पुलिस ने मुख्यालय को सूचना देते हुए कहा कि गिरफ्तार हो गई है
सबसे ज्यादा परेशानी वाली बात यह है कि कई बार नीरू मोरे को हनीप्रीत समझकर सीआइबी और नेपाल की पुलिस ने पूछताछ कर रोक लिया। बाद में नेपाली पहचान पत्र दिखाकर वे छूटी। अब आलम है कि नीरू मोरे जहां भी शूटिंग करने जाती है। लोग उन्हें हनीप्रीत समझने लगते है और पुलिस को फोन कर देते है। पुलिस आकर जब तक जांच करती है शूटिंग बंद हो होती है।

भारतीय नंबर के लग्जरी वाहन से वह गई थी
इसी तरह कल दोपहर नेपाल के धरान वार्ड 13 स्थित 'सेवारो सेकुआ कॉर्नर' मांस की दुकान में भारतीय नंबर के लग्जरी वाहन से वह गई थी। जिसे देख सादे लिबास में तैनात नेपाल पुलिस ने हनीप्रीत समझ लिया। फिर क्या था उसने मुख्यालय को सूचना देते हुए कहा कि गिरफ्तार हो गई है लेकिन वह बार-बार अपनी बेगुनाही की बात करती रही पर पुलिसवाले उसे हिरासत तक ले गए। जहां काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया गया जिसके बाद जांच पड़ताल के बाद उसे छोड़ दिया गया।

सीमा पर आईबी और रॉ का पहरा
आपको बताते चलें कि नेपाल में हनीप्रीत को देखने के बाद नेपाल से जुड़ी 1750 किलोमीटर भारतीय सीमा पर भी अलर्ट जारी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है हालांकि सुरक्षा एजेंसी इस संबंध में कुछ भी पूछे जाने पर बताने से परहेज करते हैं लेकिन उसकी तलाश में नेपाल से लेकर बिहार सीमा तक हाई अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications