'नेपाल के नजदीक है बिहार, चुनाव आयोग को बता रहें है', तेजस्वी यादव का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, क्या है सच्चाई?

Nepal Gen-Z Protest Tejashwi Yadav viral post: नेपाल में जारी हिंसा और Gen-Z आंदोलन के बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी यादव चुनाव आयोग को धमकी दे रहे हैं और नेपाल जैसा हाल(Tejashwi Yadav Nepal) करने की बात कह रहे हैं।

इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और सोशल मीडिया पर जनता और समर्थक इसे शेयर कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि वायरल हो रहे इस पोस्ट की असली सच्चाई क्या है और क्या वास्तव में तेजस्वी यादव ने ऐसा कहा।

Nepal Gen-Z Protest Tejashwi Yadav viral post

वायरल पोस्ट में क्या लिखा है?

तेजस्वी यादव के नाम से X (पूर्व Twitter) पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है, 'नेपाल के नजदीक है बिहार, डरा नहीं रहें हैं सिर्फ बता रहें हैं चुनाव आयोग को।' इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव पर विरोधी निशाना साध रहे हैं, वहीं उनके समर्थक इसे शेयर और प्रचारित कर रहे हैं। पोस्ट की सच्चाई और वास्तविकता को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा जारी है। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है सच्चाई?

हालांकि, जिस X (पूर्व Twitter) आईडी से यह पोस्ट वायरल हो रही है, उसमें तेजस्वी यादव का फोटो और उनके अधिकारिक हैंडल "Office of Tejashwi Yadav" की तस्वीर लगी है, जिससे पहली नजर में यह प्रतीत होता है कि यह पोस्ट सीधे तेजस्वी यादव द्वारा साझा की गई है। लेकिन गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ है कि यह पोस्ट तेजस्वी यादव के किसी अधिकारिक अकाउंट से नहीं आई है। असल में, इसे उनके फैन क्लब के एक समर्थक द्वारा शेयर किया गया है। इसका मतलब साफ है कि तेजस्वी यादव ने खुद यह संदेश नहीं दिया, बल्कि यह किसी समर्थक की ओर से जनता या चुनाव आयोग को ध्यान में रखते हुए पोस्ट किया गया था। इस तथ्य को सामने लाकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और गलतफहमियों को खत्म किया जा सकता है, ताकि लोगों के बीच सटीक जानकारी पहुंचे और राजनीतिक रूप से नकारात्मक माहौल पैदा न हो।

ये भी पढे़ं: 'लालू बिना चालू ई बिहार ना होई...', गंगा किनारे डांस करते दिखे Tejashwi Yadav, वीडियो हुआ वायरल

पोस्ट को लेकर समर्थक आपस में भिड़े

वहीं, इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है। कई लोग तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए इसे नेपाल में हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के संदर्भ में "जंगलराज" से जोड़ रहे हैं। इसके साथ ही, कुछ यूजर्स और समर्थक तेजस्वी यादव का बचाव कर रहे हैं और बता रहे हैं कि यह पोस्ट सीधे तेजस्वी यादव द्वारा नहीं किया गया है। बल्कि इसे उनके पैरोडी या फैन अकाउंट से शेयर किया गया है, जिससे यह साफ हो जाता है कि वायरल संदेश वास्तविक नहीं है और इसे गलत संदर्भ में प्रचारित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें राजनीतिक तनाव और भ्रम को और बढ़ा सकती हैं।

ये भी पढे़ं Bihar Chunav: कांग्रेस-RJD कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव? सीट शेयरिंग से उम्मीदवारी तक, बैठक में सब होगा फाइनल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+