'एक से शादी, दूसरे से प्यार, तीसरे से फ्लर्ट', तेज प्रताप पर ये क्या बोल गए BJP मंत्री, लालू को भी नहीं छोड़ा!

Tej Pratap Yadav News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बिहार दौरे को लेकर आरजेडी से निष्कासित नेता तेज प्रताप यादव द्वारा किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी कोटे से मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने तेज प्रताप पर निशाना साधा है। मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि उनकी बातों को अब कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है।

आज तक रिपोर्ट के मुताबिक नीरज बबलू ने कहा, ''पहले लड़कियों के चक्कर से (उन्हें) फुर्सत तो मिले, तब तो वो कोई पोस्ट करेंगे। एक से शादी करते हैं, दूसरी से प्यार करते हैं और तीसरी से फ्लर्ट करते हैं...पता नहीं कितनी लड़कियां इनके जीवन में हैं। इनके परिवार वालों को भी इनपर शर्म आनी चाहिए।'' उन्होंने कहा कि तेज प्रताप के 'प्रेम कांड' के लिए लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी जवाब देना चाहिए।'

Tej Pratap Yadav News

तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर क्या बोले नीरज कुमार सिंह बबलू ?

उन्होंने कहा, तेज प्रताप राजनीति में कोई गंभीरता नहीं रखते और केवल विवादों के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने पर मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा,

"यह पारिवारिक मामला है। हालांकि, अगर उनके परिवार में कोई प्रतिभाशाली व्यक्ति है, तो वह तेज प्रताप हैं। वह किस दौर से गुजर रहे हैं, यह राज्य की जनता देख रही है। शादी और लड़कियों के मामले में, लालू जी और राबड़ी जी को पता था कि वह किससे प्यार करता है, इसलिए उन्हें पहले ही उसकी शादी तय कर देनी चाहिए थी। इतना तमाशा की क्या जरूरत थी।"

बबलू के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी और तीखी हो सकती है। अभी तक तेज प्रताप यादव की ओर से इस तीखे हमले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

तेज प्रताप यादव विवाद से जुड़ा घटनाक्रम

  1. तेज प्रताप यादव का फेसबुक पोस्ट: हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अनुष्का यादव के साथ 12 साल के रिश्ते का दावा किया था। बाद में उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।
  2. आरजेडी से निष्कासन: इस विवाद के बाद, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया और परिवार से भी संबंध तोड़ लिए।

चिराग पासवान के चुनाव लड़ने पर क्या बोले मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार होने वाले बयान पर नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा,

"जैसे ही मैंने यह खबर सुनी, मुझे लगा कि यह बिहार के लोगों और एनडीए के लिए बहुत अच्छी खबर है। उन्हें निश्चित रूप से चुनाव लड़ना चाहिए। उनकी भागीदारी से बिहार और एनडीए दोनों मजबूत होंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+