Bihar News: गोवा में राष्ट्रीय खेल आयोजित, बिहार के 4 खिलाड़ी दिखाएंगे तीरंदाजी में हुनर

Archery Player From Bihar In National Game: बिहार के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए गोवा जा रा रहे हैं। गोवा में आयोजित नेशनल गेम में तीरंदाज़ी के बिहार के चार खिलाड़ियों का सेलेक्शन हुआ है। इन खिलाड़ियों में पटना ज़िला के रहने वाले चंदन यादव, गया ज़िला के रहने वाले जय प्रकाश, कैमूर ज़िला के रहने वाले शिवम गुप्ता और सारण ज़िला के रहने वाले निर्भय कुमार है। यहां तक पहुंचने का इनका सफर कैसा रहा है, आइए जानते हैं।

गुजरात में आयोजित मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इन लोगों का नेशनल गेम में चयन हुआ है। गुजरात से मैच खेल कर आने के बाद पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सभी खिलाड़ियों ट्रायल हुआ। ट्रायल में बिहार के विभिन्न ज़िलों से 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें से 4 खिलाड़ियों का सेलेक्शन हुआ है।

National Games organized in Goa, 4 players from Bihar will show skills in archery news in hindi

नेशनल गेम के लिए बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले चारों खिलाड़ी फिलहाल पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं। बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी की तरफ़ से आयोजित कैंप में सुबह से शाम तक पसीना बहा रहे हैं। 28 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में होने वाले खेल में जयप्रकाश से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

गया जिले के रहने वाले जयप्रकाश इससे पहले भी कई बार नेशनल लेवल पर खेल चुके हैं। विभिन्न राजस्तरीय टीम का हिस्सा रहकर हुनर का परचम लहरा चुके हैं।खरहरी गांव (गया) से ताल्लुक रखने वाले जय प्रकाश तीरंदाजों को ट्रेन्ड भी करते हैं। दरअस वह गया में मगध आर्चरी के कोच भी हैं।

जयप्रकाश ने कहा कि गोवा में हो रहा नेशनल गेम उनके लिए बहुत ही अहमियत रखता है। क्योंकि 4 साल बाद खेल का आयोजन किया गया है। हम सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत कर रहे हैं ताकि गोवा में बिहार का परचम लहरा सकें। मेहनत जारी है, नेशनल गेम में बिहार के खाते में गोल्ड मेडल लाने की कोशिश रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+