चार साल बाद एनडीए में शामिल होगी जेडीयू, नीतीश कुमार के घर बैठक में लिया गया फैसला
Recommended Video

पटना।चार साल बाद एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा बनने को तैयार हो गया है।इसका प्रस्ताव जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पास किया गया। इससे पहले जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा राज्यसभा सांसद शरद यादव आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां वो जन अदालत सम्मेलन में भाग लेंगे। शरद यादव का काफिला जैसे ही नीतीश के आवास के सामने से गुजरा वहां लोगों ने शरद यादव के समर्थन में और नीतीश कुमार के खिलाफ नारे बाजी की।

बता दें कि आज ही दोनों नेता अलग-अलग बैठक करेंगे। इससे पहले पूरा पटना पोस्टरों से पट गया। जदयू की ओर से लगाए गए पोस्टर में जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोगों को आमंत्रित किया गया है वहीं शरद गुट की ओर से लगाए गए पोस्टरों में लिखा है कि महागठबंधन जारी है। शरद के पटना पहुंचने के बाद नीतीश कुमार के सरकारी आवास के सामने राष्ट्रीय जनता दल और शरद के समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
लालू ने साधा निशाना
नीतीश की अध्यक्षता में होने वाली जदयू की बैठक पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि यह राष्ट्रीय कार्यकारिणीकी बैठक नहीं बल्कि एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा कि वो भारी लुटेरा है। अनाप शनाप बाते करता है। हाफ पैंट पहनता था, तब से जानता हूं।












Click it and Unblock the Notifications