Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nalanda News: 1 प्रेमिका, 5 प्रेमी, फिल्मी अंदाज़ में हुई एक की हत्या, प्रेमिका ने रची खौफनाक साज़िश

Nalanda News:पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की तो एक के बाद एक परत खुलते चले गए। पुलिस ने आरोपी महिला के साथ शामिल सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी डॉ. शिबली नोमानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया..

Nalanda News: इश्क में इंसान सही और ग़लत के फ़ैसले नहीं ले पाता है और बाद में उसे खामियाज़ा भुगतना पड़ता है। बिहार के नालंदा ज़िले से एक ऐसा ही प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां 1 महिला ने 5 पुरुषों के प्रेम के चक्कर में ख़ौफनाका साज़िश रच डाली। मामले का खुलासा होने पर पुलिस भी दंग रह गई। प्रेम प्रसंग के बीच रची गई खौफनाक साज़िश का खुलासा होने पर लग रहा था जैसे किसी फ़िल्म की कहानी बयान की जा रही है। 18 अक्टूबर को 75 वर्षीय बुज़ुर्ग तृपित शर्मा की ईंट और पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई थी। शव को नव निर्मित मंकान की टंकी में फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे।

Recommended Video

    Nalanda News: 1 प्रेमिका, 5 प्रेमी, फिल्मी अंदाज़ में हुई एक की हत्या, प्रेमिका ने रची खौफनाक साज़िश
    1 प्रेमिका, 5 प्रेमी, फिल्मी अंदाज़ में हुई 1 की हत्या

    1 प्रेमिका, 5 प्रेमी, फिल्मी अंदाज़ में हुई 1 की हत्या

    पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की तो एक के बाद एक परत खुलते चले गए। पुलिस ने आरोपी महिला के साथ शामिल सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी डॉ. शिबली नोमानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पांचों ने मिलकर बुज़ुर्ग के हत्या की साज़िश रची थी। हत्या की मास्टरमाइंड कोई और नहीं महिला ही थी। 30 वर्षीय पिनू देवी ने ही 75 वर्षीय बुजुर्ग तृपित शर्मा के मौत की खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।

    चाय की दुकान से शुरू हुई थी मोहब्बत की दास्तान

    चाय की दुकान से शुरू हुई थी मोहब्बत की दास्तान

    प्रेम प्रसंग से हत्या तक की कहानी चाय की दुकान से शुरू हुई थी। दरअसल पीनू देवी की कुछ साल पहले शादी हुई थी, एक हादसे में उसके पति की मौत हो गई। जिसके बाद वह ज़िंदगी गुज़र बसर करने के लिए गांव के चौक पर ही चाय की दुकान खोल ली। चाय के दुकान पर लोग चाय पीने आने लगे। विधवा महिला पिनू देवी की दुकान पर 4 बुजुर्ग कृष्णनंदन प्रसाद (75 वर्ष), वासुदेव पासवान (63 वर्ष), बनारस प्रसाद उर्फ लोहा सिंह (62 वर्ष) और सूर्यमणि कुमार (60 वर्ष) का रोजाना चाय पीने आने लगे। धीरे-धीरे वह महिला के बहुत क़रीब हो गए और उनके बीच अवैध संबंध भी बनने लगे।

    तृपित शर्मा से दूरी बनाने की दी सलाह

    तृपित शर्मा से दूरी बनाने की दी सलाह

    चारों आशिकों के प्रेम प्रसंग के बीच एक आशिक तृपित शर्मा की इंट्री हुई। सभी ने महिला को उससे दूर रहने की सलाह दी। महिला की दुकान पांचवे आशिक के घर पास ही थी, तृपित शर्मा रोज़ाना पीनू देवी की दुकान पर चाय पीने पहुंच जाता था। महिला के चारों आशिक उसे तृपित शर्मा से दूरी बनाने के लिए कहते रहे लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने पिनू देवी और तृपित शर्मा की निगरानी शुरु कर दी। एक दिन उन्होंने पीनू देवी और तृपित शर्मा को आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद तृपित शर्मा वहां से भाग गया। चारों ने महिला को काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।

    प्रेमी को मिलने के लिए प्रेमिका ने बुलाया घर

    प्रेमी को मिलने के लिए प्रेमिका ने बुलाया घर

    पिनू देवी ने तृपित शर्मा से कुछ डिमांड की जो वह पूरा नहीं कर सका, वहीं उसके अन्य आशिक तृपित शर्मा को रास्ते से हटाने के लिए दबाव बनाते रहे। पिनू देवी ने कहा कि मैं उसे दूर नहीं कर सकती तुम लोग ही लोग उसका काम तमाम कर दो। महिला के इस बात के बाद सभी लोगों ने मिलकर तृपित शर्मा को ठिकाने लगाने की साज़िश रची। 18 अक्टूबर 2022 महिला ने तृपित शर्मा मिलने के घर बुलाया। वहां महिला के साथ उसके चारों आशिक पहले से मौजूद थे, उन्होंने मिलकर तृपित शर्मा की ईंट-पत्थर से कूंच कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नव निर्मित मकान की टंकी में फेंक दिया। वहीं 21 अक्टूबर को मृतक के बेटे मिट्ठू कुमार ने हत्या का मामला दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

    ये भी पढ़ें: Pandav Nagar Case: 1 महिला 3 शादी और बिहार कनेक्शन, इस वजह से हुआ 'रिश्ते का क़त्ल'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+