बिहार: 'पति, पत्नी और वो',12 साल पहले हुई शादी और अब पत्नी पर लगे गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने पति की हत्या कराई है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा लगाने उसका भाई गैरेज गया था जहां पहले से घात लगाये लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।

नालंदा, 5 अगस्त 2022। बिहार में प्रेम प्रसंग में हत्या के विभन्न ज़िलों से कई मामले सामने आ रहे हैं। ताज़ा मामला नालंदा ज़िले का है जहां बीते 1 अगस्त की देर शाम ई-रिक्शा चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजन यूपी से बिहार पहुंचे और फिर थाना में जमकर हंगामा किया। मृतक की बहन और भतीजी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नालंदा में हत्या की क़ीमत 3 लाख रुपये है। हत्या करने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से मामले को मैनेज कर लिया जाता है।

Recommended Video

    अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने कराई पति की हत्या !
    मृतक के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    मृतक के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने पति की हत्या कराई है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा लगाने उसका भाई गैरेज गया था जहां पहले से घात लगाये लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। युवके का बाये हाथ और सिर में गंभीर चोट के निशान थे। उनके परिजनों ने बताया कि मोहम्मद बशीर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था। 12 साल पहले बिहार के शेखपुरा की रहने समीना से उसकी शादी हुई थी।

    4 साल पहले बशीर अपने परिवार के साथ बिहार पहुंचे

    4 साल पहले बशीर अपने परिवार के साथ बिहार पहुंचे

    4 साल पहले मोहम्मद बशीर अपने परिवार के साथ मुरादाबाद छोड़ कर बिहार आ गया था। एक साल पहले ही उसने बिहार शरीफ मुख्यालय के छज्जू मोहल्ले में रहने के लिए किराए पर एक मकान लिया था और वहीं रह रहा था। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी ने ही अवैध संबंध की वजह से उसकी हत्या करवा दी। वहीं इस मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बोलने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।

    त्रिकोणीय कांड का पुलिस ने किया खुलासा

    त्रिकोणीय कांड का पुलिस ने किया खुलासा

    ऐसा ही प्रेम प्रसंग का मामला पूर्णिया से भी सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक त्रिकोणीय प्रेम संबंध मं युवक की हत्या हुई है। मरंगा पुलिस ने अनिल साह के हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने इस हत्या मामले में तीन आरोपी प्रेमिका गंगा सोरेन, प्रेमी अंशुल और अजमल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गंगा सोरेन नाम की लड़की का प्रेम संबध तीन लड़कों के साथ था जिसमे अनिल साह, अंशुल और अजमल का नाम शामिल है। इन तीनें में से एक (अनिल) की हत्या कर दी गई।

    धारदार हथियार से की युवक की हत्या

    धारदार हथियार से की युवक की हत्या

    अंशुल और अजमल को अनिल देखना नहीं चाहता था जो कि प्रेमिका गंगा सोरेन को बर्दाश्त नहीं था। इसलिए उसने अपने दो और प्रेमियों के साथ मिलकर अनिल शाह का किनारे लगाने का प्लान बनाया। गंगा सोरेन ने अपने प्रेमी अनिल साह बहाने से हरदा नहर के पास बुला लिया। नहर पर अंशुल और अजमल पहले से मौजूद थे। जब अनिल वहां पहुंचा तो दोनो नें मिल कर अनिल का गला दबा दिया। उसके बात धारदार हथियार से उसका हाथ और गला काट दिया।

    ये भी पढ़ें: NDA Alliance: बिहार में बदल रही है सियासी फिजा, क्या होने वाले हैं जदयू-भाजपा के रास्ते जुदा ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+