बिहार: घर में विस्फोट, चार बच्चे जख्मी, मौके से मिले 3 जिंदा बम मिले
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के एक घर में बम विस्फोट हुआ है। विस्फोट में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से तीन जिंदा बम बरामद किेए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बम विस्फोट नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के खाजेसराय गांव में हुआ है। बताया जाता है कि राजीव कुमार नामक शख्स ने हाल ही में घर खरीदा था। घर खरीदने के बाद वो उसकी सफाई करा रहा था तभी सफाई के दौरान घर में एक थैले मिला।
थैले में बम छिपा कर रखा हुआ था जो अचानक से विस्फोट कर गया। बम की चपेट में आने से चार बच्चे जख्मी हो गये। घटना के बाद सभी को ग्रामीणों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications