Muzzaffarpur News:‘सुबह का वक्त, कार्टन में लाश’, ट्रासपोर्ट में आने वाले पार्सल की तरह था पैक, पुलिस भी हैरान
Muzzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चांदनी चौक (ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र) ओवरब्रिज के नीचे एक लाश मिली है। सर्विस लेन पर पार्सल की तरह पैक कार्टन में लाश की ख़बर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि देखने से लग रहा है कि शव किसी पुरुष का है, जींस और हाथ में बंधे रक्षा सुत्र को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद ब्रह्मपुरा थाना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ब्रहमपुरा थाना के ASI पप्पू कुमार ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि पहली नज़र में हत्या का मामला लग रहा है। 30 वर्षीय युवक की लाश लग रही है, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके पास से किसी प्रकार का दस्तावेज़ बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस पूरे मामले की तफ्तीश के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी लगा दिया गया है। चांदनी चौक इलाके में जहां पर लाश मिली है, वहा मोटर गैरे, ट्रांसपोर्टर और कबाड़ का व्यवसाय होता है। उस इलाके में विभिन्न प्रदेशों से ड्राइवर और खलासी लोगों का आना जाना लगा रहता है। चांदनी चौक पर सीसीटीवी फुटेज खगाले जा रहे हैं, ताकि शव फेंकने का सुराग मिल सके।
यह पूरा मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, किसी ने हत्या कर शव को ट्रांसपोर्ट में भेजे जाने वाले पार्सल की तरह पैक कर दिया है। यह भी आशंका है जताई जा रही है कि किसी गोदाम में ट्रांसपोर्ट पार्सल लाया गया होगा, कोई लेने नहीं पहुंचा। गोदाम में रखे कार्टन से बदबू आ रही होगी, इसलिए पुलिस के लफड़े से बचने के लिए ट्रांसपोर्ट संचालक ने कार्टन को सड़क पर फेंकवा दिया होगा।












Click it and Unblock the Notifications