Muzaffarpur Floods: बागमती में बाढ़ आने से टूटा कई पंचायतों का संपर्क, स्कूल-कॉलेज और घर भी हुए जलमग्न

Muzaffarpur Floods: बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई भारी बारिश के कारण एक बार फिर बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण मुजफ्फरपुर के निचले इलाको में भयंकर बाढ़ आ गई है, जिससे 18 पंचायतें प्रभावित हुई हैं।

बाढ़ के कारण 18 पंचायतों के लाखों लोगों का संपर्क ब्लॉक और जिला मुख्यालय से टूट गया है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं, कटरा प्रखंड में बकुची में पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन बंद हो गया है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर अभी भी आवाजाही कर रहे हैं।

Muzaffarpur Floods

यही नहीं, बाढ़ का पानी कई स्कूलों में भी भर गया है, जिससे सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, बीते दो दिनों में हुई बारिश के बाद बागमती नदी का जलस्तर में करीब एक फुट की वृद्धि हुई है, जिसके बाद से समस्या बढ़ गई है।

बाढ़ का पानी कई स्कूलों में घुस गया है, जिससे कक्षाएं रुक गई हैं। स्कूल के एक कर्मचारी ने बताया,जब बागमती नदी में पानी बढ़ता है, तो स्कूल में इस तरह की बाढ़ आ जाती है। हम समय पर स्कूल में मौजूद थे और बच्चे भी समय पर पहुंचे, लेकिन घुटनों तक पानी भरा हुआ है। हमने अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दे दी है और बच्चों की छुट्टी कर दी है।'

फिलहाल,हम अधिकारियों के अगले आदेश का इंतजार कर रहे है। तो वहीं,बररी और बसघट्टा पंचायतों में सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। साथ ही, गंगिया से बकुची चौक तक पश्चिमी बागमती नदी के पुराने तटबंध के किनारे तेजी से भू-कटाव हो रहा है। एक ग्रामीण ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा, हम पानी में खाना बना रहे हैं, बच्चे भूखे मर रहे हैं।

घर में पानी भरा हुआ है...सांपों से डर लगता है। लेकिन, हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई नहीं आया है। वहीं, एक अन्य ग्रामीण ने कहा,चार दिनों से बाढ़ का पानी हमारे घर में घुसा हुआ है। हमारा चूल्हा डूब गया है, किसी तरह हम बच्चों की भूख मिटाने के लिए खाना बना रहे हैं। बाढ़ के दौरान हर साल यही स्थिति होती है।

क्या कहा सर्किल ऑफिसर मधुमिता कुमारी ने
कटरा की सर्किल ऑफिसर मधुमिता कुमारी ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि बागमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने हमें पंचायतों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। हमने तीन पंचायतों का जायजा लिया है और पांच नावों की व्यवस्था की है।

वहीं, जल विभाग के अधिकारियों को भी प्रभावित लोगों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कटाव की सूचना मिलने पर बांध की मरम्मत करने का भी निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+