8 दिन पहले हुई थी शादी, पत्नी के आशिक ने सरे बाज़ार किया कारनामा, पति पीट रहा सिर

बिहार के मुंगेर ज़िले से एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसमें पति को प्रेमी के आशिक ने सरे बाज़ार पिस्टल दिखाया और प्रेमिका को लेकर फ़रार हो गया।

मुंगेर, 24 जून 2022। बिहार में पकड़ौआ शादी की खबरें अकसर देखने को मिल जाती है, लेकिन फिल्मी स्टाइल में शादी के बाद प्रेमी के संग फ़रार होने की खबर बहुत ही कम देखने को मिलती है। बिहार के मुंगेर ज़िले से एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसमें पति को प्रेमी के आशिक ने सरे बाज़ार पिस्टल दिखाया और प्रेमिका को लेकर फ़रार हो गया। ग़ौरतलब है कि युवती की 8 दिन पहले ही शादी हुई थी। आपको यह खबर पढ़ कर किसी फिल्म के स्क्रिप्ट जैसा लग रहा होगा लेकिन यह फिल्मी स्क्रिप्ट नहीं हक़ीक़त है।

चूड़ी ख़रीदने बाज़ार गई थी युवती

चूड़ी ख़रीदने बाज़ार गई थी युवती

स्थानीय लोगों ने बताया कि किराना पट्‌टी (कोतवाली थाना क्षेत्र) निवासी विवेक पोद्दार (स्व.रामविलास गुप्ता के पुत्र) की शादी नौवागढ़ी (नया रामनगर थाना क्षेत्र) में हुई थी। रामविलास पोद्दार की पुत्री मोनी कुमारी के साथ 14 जून को शादी हुई थी। लड़की की 18 जून को ससुराल से मायके लिए विदाई हुई थी। उसके दो दिन बाद 21 जून मोना कुमारी का पति विवेक पोद्दार अपनी पत्नी को मायके से विदा कराकर घर ले आया। 22 जून की शाम पत्नी ने अपने पति को कहा कि उसे चूड़ी खरीदने बाज़ार जाना है। जब वह बाज़ार गई तो युवती का प्रेमी गाड़ी से आया और लड़की के पति को पिस्टल दिखाते हुए अपनी प्रेमिका को लेकर फ़रार हो गया।

प्रेमी ने रची थी प्रेमिका को भगाने की साज़िश

प्रेमी ने रची थी प्रेमिका को भगाने की साज़िश

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी ने पहले से ही प्रेमिका को भगाने की साजिश रच डाली थी। इसलिए ही लड़की ने प्रेमी के कहने पर चूड़ी ख़रीदने के लिए बाज़ार गई और अपने साथ शादी में मिले जेवरात औऱ शादी के काग़जात भी ले गई। पीड़ित पति विवेक की मानें तो उसकी पत्नी ने कहा था कि चूड़ी ख़रीदने बाज़ार जाना है इसलिए वह पत्नी को बाज़ार ले गया। गुलजारपोखर के पास एक चूड़ी की दुकान से पत्नी के लिए चूड़ी खरीद रहा था। तभी चार पहिया वाहन पर सवार उसकी पत्नी का प्रेमी आया और उसने पिस्टल दिखाई। इसके बाद उसकी पत्नी अपने आशिक के साथ फ़रार हो गई। इतना ही नहीं दहेज में मिले गहने और अपने सारे दस्तावेज़ भी साथ ले गई।

बहू के अपहरण का मामला दर्ज

बहू के अपहरण का मामला दर्ज

पीड़ित विवेक पोद्दार की मां मां कंचन देवी की शिकायात पर कोतवाली थाना ने उनके बहू के अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गुत्थी सुलझा ली। गुरुवार को विवेक की पत्नी और उसके आशिक को नया रामनगर थाना की पुलिस ने कंतपुर से बरामद कर लिया। विवेक की पत्नी अपने प्रेमी के दिव्यांशु कुमार के साथ उसके घर से बरामद हुई। रामनगर थाना पुलिस ने दोनों को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

कोतवाली थाना पुलिस की तफ़्तीश में दिव्यांशु ने बताया कि निजी कार ड्राइवर है। मोना कुमारी से उसके पिछले 6 सालों से संबंध हैं। वे दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक साथ ही रहना चाहते हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को बरामद कर जांच कर रही है। धीरेन्द्र कुमार पांडेय (कोतवाली थानाध्यक्ष) ने बताया कि युवती का मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज किया जाएगा। लड़की के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढें: विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का बिहार के इस जिले से रहा है खास ताल्लुक, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+