मुंगेरः आधी रात में प्रेमिका को देखने का किया मन तो उसके कमरे में घुस गया प्रेमी फिर...
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र स्थित घुघलाडीह गांव में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां आधी रात को प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को लोगों ने पकड़ लिया फिर उसकी वहीं शादी करवा दी। शादी कराने के बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया। इस दौरान पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और लोग दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे।

प्रेमी के घर वाले शादी के लिए नहीं होते थे राजी
घटना के बाद से शादी को लेकर लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, घुघलाडीह गांव के रहने वाले चंद्र देव शाह का 24 वर्षीय बेटा रोशन कुमार का 19 वर्षीय जूली से पिछले तीन सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कई बार जूली ने रोशन को शादी करने के लिए उसके घरवालों से बात करने को कहा लेकिन रोशन के घर वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।

प्रेमिका के घर पर मिलने गया था प्रेमी
इसके बाद भी रोशन और जूली का प्रेम संबंध चलता रहा। दोनों गांव में ही छुप-छुप कर एक-दूसरे से मिलते रहे। वहीं फोन पर भी बात किया करते थे। इसी दौरान बीते शनिवार की देर रात को अचानक प्रेमी रोशन कुमार अपनी प्रेमिका जूली से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गए। लेकिन लड़की के परिजनों को इस बात की भनक लग गई। इसके बाद परिजनों ने गांव वालों की मदद से दोनों को पकड़ लिया।

गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया
ग्रामीणों के द्वारा पकड़ लेने के बाद दोनों की गांव वालों और परिजनों की आपसी सहमति के बाद शादी करा दी गई। इसके बाद प्रेमी से पति बने रौशन अपनी पत्नी को अपने साथ घर ले गए। रोशन और जूली के प्रेम को शादी के मुकाम तक पहुंचाने में गांव वालों की खास भूमिका रही।

कार सीख रहे युवक ने कई लोगों को कुचला
वहीं बिहार के गया जिले में ड्राइविंग सीख रहे एक शख्स ने अपनी कार से कई लोगों को कुचल दिया। घटना जिले के शेरघाटी के गोला बाजार इलाके की है, जो एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में कार ड्राइवर से अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते कई लोग कार की चपेट में आ गए।

बीच बाजार में सीख रहा था गाड़ी चलाना
इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोला बाजार का एक युवक संकेड हैंड गाड़ी खरीद कर लाया था और वह बीच बाजार में ही ड्राइविंग की प्रैक्टिस कर रहा था। इसी दौरान ये घटना हुई।












Click it and Unblock the Notifications