मुंगेरः किताब खरीदने जा रही नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां नाबालिग छात्रा को पिस्तौल के बल पर किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गैंगरेप की वारदात को 23 दिसंबर को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को दिये गए आवेदन के मुताबिक 23 दिसंबर की शाम लगभग 6 बजे वो किताब खरीदने के लिए घर से पुरानी बस स्टैंड तारापुर जा रही थी।

munger gangrape with minor girls

इस दौरान जैसे ही वो यूको बैंक से आगे बढ़ी पीछे से तीन लड़के आए और उन्होंने उसे रोक लिया और अपने साथ चलने को कहा। उसने जब युवकों का विरोध किया तो एक आरोपित ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देकर अपने साथियों की मदद से पकड़ लिया और उसे बालिका उच्च विद्यालय तारापुर की तरफ खींच कर ले गए। यहां अंधेके का लाभ उठाकर तीनों लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया।

वारदात के बाद आरोपितों ने जाते-जाते उसे यह धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। बाद में पीड़िता रोती-बिलखती अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई। इस बीच आरोपित के परिजनों ने पीड़िता के परिवार को आश्वासन दिया कि इस मामले का फैसला पंचायती स्तर पर करेंगे।

लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कोई फैसला नहीं लिया गया तो पीड़िता को लेकर उसका परिवार थाना पहुंचा। तारापुर डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+