Mukesh Sahni के कार्यक्रम में चली चप्पलें, भाषण करना पड़ा बंद, तेज़ी से Viral हो रहा वीडियो
Nalanda Mukesh Sahni Programme: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सज़ चुका है। वहीं राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने की रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी बिहार के नालंदा ज़िला पहुंचे थे। बिहार शरीफ़ में कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे।
संबोधन के बीच में ही चप्पलबाज़ी शुरू हो गई, मुकेश सहनी मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ महिलाएं आपस में भिड़ गई और चप्पलों से एक दूसरे को मारने लगी। मुकेश सहनी महिलाओं को शांत रहने की अपील करते रहे, लेकिन विवाद नहीं थमा। अंत में मुकेश सहनी को बीच में ही भाषण ख़त्म क वापस लौटना पड़ा।

आपको बता दें कि मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के मददेनज़र मंगलवार को नालंदा ज़िला के बिहारशरीफ में पहुंचे थे। सहनी के संबोधन के दौरान ही महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर चप्पलबाज़ी शुरू हो गई। इस दौरान पत्रकारों के साथ भी धक्का-मुक्की की खबर सामने आई है।
Recommended Video
इस पूरे मामले में मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की कवरेज के लिए मीडिया गैलरी नहीं बनाई गई थी। कुछ पत्रकार मंच के ऊपर से रिपोर्टिंग कर रहे थे, इसी दौरान मुकेश साहनी के गार्डस और पत्रकारों के बीच झड़प हो गई। धक्का मुक्की की वजह से कुछ मीडिया कर्मियों को चोटें भी आईं।
ग़ौरतलब है कि मुकेश सहनी निषादों के लिए आरक्षण की मांग करते हुए निषाद आरक्षण संकल्प रैली के ज़रिए विभिन्न जिलों में जनता से मुखातिब हो रहे हैं। सहनी ने यहां तक कह दिया है कि जो उनकी मांगों को समर्थन करते हुए साथ आएंगे, वह लोकसभा चुनाव में 60 सीटें जीतेंगे। वहीं जो दुश्मनी करेंगे वह 60 सीटें हार जाएंगे। मुकेश सहनी ने कहा कि वह निषाद के बेटे हैं, जाल में फंसते नहीं फंसा लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications